कई राज्यों में प्रचंड गर्मी से मचा हाहाकार, जारी रहेगा 'लू' का कहर

Weather report heat wave continues to may state including mp, up,delhi,maharashtra
कई राज्यों में प्रचंड गर्मी से मचा हाहाकार, जारी रहेगा 'लू' का कहर
कई राज्यों में प्रचंड गर्मी से मचा हाहाकार, जारी रहेगा 'लू' का कहर
हाईलाइट
  • अगले दो दिन में हल्की बूंदाबांदी और हवाएं चलने के आसार
  • गर्मी और लू का प्रकोप जारी
  • गर्मी के कारण 20 से ज्यादा लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी के कारण करीब 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। गर्मी के कारण कई शहरों का तापमान 48 डिग्री से ज्यादा पहुंचा चुका है। गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए राजस्थान के गंगानगर और चूरू में पारा 50 डिग्री में पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू कहर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। 

दिल्ली राहत मिलने के आसार

दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में ठंडी हवाएं चलने और बिजली कड़ने की संभावना जताई है। 

यूपीवासियों को बूंदाबांदी से राहत

यूपीवासियों को कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हवा के कारण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गर्मी कम होने के आसार जताया है। रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्यप्रदेश लू का प्रकोप रहेगा जारी

मप्र में चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण सड़कें सुनसान दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहों न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौत

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तेंलगाना में हल्की बूंदा-बांदी होने के आसार है। पिछले 25 दिनों में तेलंगाना में गर्मी के कारण 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आंध्रप्रदेश में 3 लोगों की मौत लू के कारण हुई है। 

महाराष्ट्र के कई हिस्से लू की चपेट में

महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक गर्मी और लू जारी रहेगी। रविवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंद्रपुर न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अमरावती में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Created On :   3 Jun 2019 2:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story