Rajnath Singh On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी के पास एटम बम हैं तो तुरंत फोड़ें', राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने

राहुल गांधी के पास एटम बम हैं तो तुरंत फोड़ें, राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने
  • राहुल गांध ने इलेक्शन कमीशन के साथ सत्ता पक्ष पर साधा था निशाना
  • राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया
  • राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान को बताया बेबुनियाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया है और तीखा हमला किया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि, अगर राहुल गांधी के पास इतना बड़ा सबूत है तो उन्हें तुरंत इसका परमाणु परीक्षण करना चाहिए। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि, चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची में धोखाधड़ी हुई है और वोटों की 100 प्रतिशत सबूत हैं। साथ ही इस सबूत को राहुल गांधी ने परमाणु बम बताया था। इस पर ही राजनाथ सिंह ने निशाना साधा है।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

राजनाथ सिंह का कहना है कि, ये तो सच है कि उनके पास कोई सबूत या प्रमाण नहीं है। राहुल गांधी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और लोकसभा के चुनावों में वोटर लिस्ट में चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्य तौर से कर्नाटक की एक लोकसभा सीट पर धोखाधड़ी का दावा किया था और कहा था कि कांग्रेस के छह महीने की जांच के बाद इसके पुख्ता सबूत जुटाए हैं।

परमाणु बम है तो उसका परीक्षण किया जाना चाहिए- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा है कि, 'राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा वोटों की हेराफेरी के सबूतों का एक परमाणु बम तैयार किया है। अगर उनके पास सबूतों का परमाणु बम है, तो उसका तुरंत परमाणु परीक्षण किया जाना चाहिए। सच तो यह है कि उनके पास कोई सबूत या प्रमाण नहीं है।'

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, 'इलेक्शन कमीशन हमारी मदद नहीं कर रहा था तो हमने खुद ही छानबीन शुरू कर दी थी। हमें कई सारे सबूत भी मिले हैं और जो हमें मिला है वो 'एटम बम' है। जब ये एटम बम फटेगा तो इलेक्श कमीशन हिंदुस्तान में नहीं दिखेगा।'

Created On :   2 Aug 2025 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story