Rahul Gandhi On Election Commission: 'भारत में चुनाव प्रणाली पहले ही खत्म हो चुकी है', वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

- राहुल गांधी ने लोकसभा में वोटों को लेकर हमला बोला है
- राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन पर तीखा हमला किया
- चुनावी व्यवस्था को बताया मरा हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी के वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 में राहुल गांधी ने पूरे चुनावी सिस्टम पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, भारत की चुनावी प्रक्रिया बहुत पहले ही मर चुकी है। साथ ही राहुल गांधी ने दावा भी किया है कि, लोकसभा के चुनावों में भारी धांधली हुई है। इससे भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने सबूतों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, आने वाले समय में कांग्रेस सबूत देगी, जिससे ये साबित हो जाएगा कि लोकसभा चुनाव को कैसे और किस तरह से प्रभावित करके जीता गया है। उन्होंने कहा है कि, हम आपको आने वाले कुछ समय में दिखाएंगे कि लोकसभा चुनाव में कैसे धांधली हुई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि, बीजेपी बहुत ही कम वोटों से सत्ता में आई है।
राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, 'सच्चाई यह है कि भारत में चुनाव प्रणाली पहले ही खत्म हो चुकी है। भारत के प्रधानमंत्री बहुत कम बहुमत के साथ भारत के प्रधानमंत्री हैं।'
'अब हमारे पास सबूत हैं'- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा है कि, 'मैं हाल ही में चुनाव प्रणाली के बारे में बोल रहा था। मुझे हमेशा से संदेह था कि 2014 से ही कुछ गड़बड़ है। मुझे गुजरात विधानसभा चुनावों में पहले से ही संदेह था। व्यापक जीत हासिल करने की यह क्षमता। कांग्रेस पार्टी को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में एक भी सीट नहीं मिलती, यह मेरे लिए आश्चर्यजनक था। जब भी हम बोलते थे, लोग कहते थे, सबूत कहां है? फिर, महाराष्ट्र में कुछ हुआ। लोकसभा में, हम चुनाव जीत गए और फिर 4 महीने बाद, हम न केवल हारे, बल्कि हमारा सफाया हो गया। तीन दल अचानक गायब हो गए। हमने चुनावी कदाचार की गंभीरता से तलाश शुरू की। हमें यह महाराष्ट्र में पता चला, लोकसभा और विधानसभा के बीच 1 करोड़ नए मतदाता सामने आए। इनमें से अधिकांश वोट भाजपा को गए। अब मैं बिना किसी संदेह के कहता हूं कि हमारे पास सबूत हैं।'
#WATCH | दिल्ली: वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव- 2025 में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैं हाल ही में चुनाव प्रणाली के बारे में बोल रहा था। मुझे हमेशा से संदेह था कि 2014 से ही कुछ गड़बड़ है... मुझे गुजरात विधानसभा चुनावों में पहले से ही संदेह था। व्यापक… pic.twitter.com/qipAMop7cF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2025
सबूतों को लेकर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
राहुल गांधी ने सबूतों को लेकर कहा है कि, 'हमारे पास ऐसे सबूत हैं जो पूरे देश को दिखा देंगे कि चुनाव आयोग जैसी संस्था का अस्तित्व ही नहीं है, यह गायब हो चुकी है। इस सबूत को खोजने में हमें 6 महीने का लगातार काम लगा है। आप बिना किसी संदेह के देखेंगे कि कैसे एक लोकसभा चुनाव चुराया जाता है। 6.5 लाख मतदाता वोट देते हैं और उनमें से 1.5 लाख मतदाता फर्जी होते हैं'
Created On :   2 Aug 2025 2:11 PM IST