विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप : पहले दौर में हारे सुशील कुमार

World Wrestling Championship: Sushil Kumar loses in first round
विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप : पहले दौर में हारे सुशील कुमार
विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप : पहले दौर में हारे सुशील कुमार

नूर सुल्तान (कजाकिस्तान), 20 सितम्बर (आईएएनएस)। ओलम्पिक में रजत पदक जीत चुके भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार को यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।

सुशील को पुरुषों के 74 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अजरबाइजान के खादजिमुराद गधजियेव के खिलाफ 9-11 से हार झेलनी पड़ी। विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में गधजियेव कांस्य पदक जीत चुके हैं।

भारतीय खिलाड़ी ने 2008 में बीजिंग और 2012 में लंदन ओलम्पिक में पदक जीते थे।

सुशील ने मैच की दमदार शुरुआत की और 8-2 की बढ़त बना ली। हालांकि, गधजियेव वापसी करने में कामयाब रहे और भारतीय खिलाड़ी की बढ़त केवल 9-6 तक रह गई।

इसके बाद, गधजियेव पूरी तरह से सुशील पर हावी हो गए और दमदार वापसी करते हुए 10-8 की बढ़त बना ली और फिर मुकाबले को 11-9 से जीत लिया।

Created On :   20 Sept 2019 3:24 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story