पेट की बढ़ी चर्बी से हैं परेशान तो जानिए नाश्ते में क्या खाएं और क्या ना खाएं

पेट की बढ़ी चर्बी से हैं परेशान तो जानिए नाश्ते में क्या खाएं और क्या ना खाएं

,,
डिजिटल डेस्क । शरीर से ज्यादा पेट की चर्बी लोगों को परेशान करती है,क्योंकि बेली फैट शरीर के किसी भी अन्य हिस्से से ज्यादा दिखाई देता है। बेली फैट जितनी जल्दी बढ़ता है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल इसे कम करना होता है। बढ़ी हुई पेट की चर्बी देखने में तो खराब लगती ही है, शरीर को भी काफी नुकसान पहुंचाती है। ज्यादातर खान-पान पर ध्यान ना देने की वजह से ही पेट बढ़ता है। खास कर जब ब्रेकफास्ट ठीक से ना किया गया हो तो पेट की चर्बी बढ़ सकती है। ब्रेकफास्ट हैवी होना चाहिए ये सोच कर ऑयली और फैटी फूड खा लेते हैं जोकि गलत है। आज हम आपको बताएंगे कि ब्रेकफास्ट (8 बजे से पहले) याने कि दिन का पहला मील क्या होना चाहिए और वो क्या चीजें है जो सुबह खाने से अवॉइड करना चाहिए।

 

नाश्ते में क्या खाएं

 

 

कच्चे चने - आप सुबह का नाश्ता कच्चे चनों से करें। स्वाद के लिए इसमें आप प्याज या टमाटर काट सकते हैं। याद रखें कि चनों को उबालना नहीं है और ना ही इनको तेल में फ्राई आदि करना है।

 

 

नारियल पानी के साथ कोई फल- शरीर को अच्छा भोजन नाश्ते में दे दिया जाये तो यह सर्वोतम होता है और आपको बीमारियों से बचाता है तो सुबह आप नारियल पानी का उपयोग जरूर करें।

 

 

एप्पल - आप घर से बाहर रहते हैं और नाश्ता बनाने का वक्त आप पर नहीं होता है तो कोई बात नहीं। उल्टी-सीधी चीज खाने से अच्छा है कि आप एक सेब लें और उसको खाते हुए ही ऑफिस निकलें। एक सेब प्रतिदिन नाश्ते में उपयोग करने से आप पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे।

 

 

घर में बना पोहा या उपमा - घर में बना पोहा या उपमा भी आप सुबह नाश्ते में प्रयोग कर सकते हैं. इसमें अच्छे से कुछ हरी सब्जियों को डालकर आप पोहा या उपमा बना सकते हैं।

 

 

 

अंकुरित दाल- सुबह के नाश्ते में आप अगर जूस और अंकुरित दालें उपयोग कर रहे हैं तो यह तो सबसे अच्छा होता है। इससे शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है।

 

 

 

अंडा- अंडे में विटामिन D, प्रोटीन और बायोटीन भरपूर मात्रा में होता है। अगर ऑलिव ऑयल में बने दो अंडो का सेवन किया जाए तो आपका पेट लंच तक शांत हो जाता है और आपको पेट भरने के लिए इधर-उधर का कुछ नहीं खाना पड़ेगा। 

क्या नहीं है खाना चाहिए?

 

 

 

ब्रेड - आप अगर ब्रेड खाते हो और उसी से दिन की शुरुआत करते हो तो आप खुद के शरीर के साथ न्याय नहीं कर रहे हो। ब्रेड हमारे पेट में जाकर पचता नहीं है। जैसा खाते हैं वैसा ही वह रखा रहता है। ब्रेड जिस मैदा या गेहूं ब्रेड जिस आटे से बनता है वह खुद ही काफी दिनों पुराना आटा होता है. पेट में जाकर वह सड़ता है।

 

 

 

पराठों से दूर रहें- भारत का नेशनल नाश्ता पराठे ही होते हैं, लेकिन सुबह शरीर को आयल खिला देना एक अच्छा फैसला नहीं है। आप पराठों से सुबह दूर रहें।

 

 

 

बर्गर- आज कल कुछ बड़ी विदेशी कम्पनियों के बर्गर से नाश्ता कराना शुरू करा दिया है। ये काम पहले पश्चिमी देशों में होता था। वहां जिस तरह से मोटापा बढ़ा है वो इसी नाश्ते का असर है। अब अगर आपको भी पश्चिम की तरह से बीमार होना है तो आप सुबह-सुबह यहाँ जरूर जाए।

 

 

 

टोस्ट, नमकीन - अगर आप सुबह उठते ही चाय के साथ नमकीन या टोस्ट खा लेते हैं तो यह भी आपके शरीर के लिए नुकसानदायक चीज हैं। सुबह शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है और आप उसी से दूर रहते हैं।

 

Created On :   12 Feb 2018 7:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story