'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखे नोट भी अब बैंक में चलेंगे, 50 पैसे का सिक्का भी वैध

written ink or color notes are valid
'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखे नोट भी अब बैंक में चलेंगे, 50 पैसे का सिक्का भी वैध
'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखे नोट भी अब बैंक में चलेंगे, 50 पैसे का सिक्का भी वैध

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नोटों के चलन को लेकर तरह-तरह की अफवाहें हैं। स्याही से लिखे या रंग लगे नोट यदि आपके पास है और उसे चला नहीं सके तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि RBI ने खुद बैंकों से ऐसे नोट लेने के लिए कहा है। अफवाहों पर स्याही लगे, पेन से लिखे या गुलाल लगे नोट या "सोनम गुप्ता बेवफा है" जैसे शब्द लिखे नोट अक्सर बैंककर्मी लेने से इनकार कर देते हैं। लेकिन अब संबंधित बैंक की शिकायत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में की जा सकती है। RBI ने स्पष्ट किया है कि स्याही लगे या पेन से लिखे नोटों का वैध चलन है आैर बैंक इसे स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकती। रंग लगे नोट नहीं चलने की बात केवल अफवाह है। 

नोटों के लिए नियम एक समान

सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार, 500 या 2000 के नोटों पर अगर कुछ लिखा है, तो उससे नोट की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ता। यह वैध नोट (लीगल टेंडर) है आैर बैंक इसे स्वीकार करने या बदलकर देने से मना नहीं कर सकते। रिफंड रूल 2009 के मुताबिक यही नियम 50, 100 सहित सभी नोटों के लिए लागू है। अगर नोट पर राजनीतिक या धार्मिक संदेश लिखे गए हैं तो उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। पी. आशीषकुमार ने आरटीआई के तहत RBI से स्याही लगे, पेन से लिखे नोटों के चलन के बारे में जानकारी मांगी थी। इसी तरह सिक्कों के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी। RBI के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने स्पष्ट किया कि 25 पैसे का सिक्का बंद किया गया है। 50 पैसे का सिक्का बंद नहीं हुआ है।

रंग लगे नोट नहीं लेना अफवाह  

जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय RBI नागपुर के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, स्याही अथवा रंग लगी या पेन से लिखे गए नोट नहीं लेने की बात केवल अफवाह है। जिन नोटों पर राजनीतिक व धार्मिक संदेश लिखे गए है, वे ही नोट बैंक स्वीकार नहीं करती। रंग लगा या स्याही लगा नोट अगर बैंक  स्वीकार नहीं करती तो RBI से शिकायत की जा सकती है। 50 पैसे का सिक्का स्वीकार करने से बैंक मना नहीं कर सकती। RBI ने 50 पैसे का सिक्का अभी बंद नहीं किया है।

Created On :   15 Sep 2017 9:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story