बिहार की सियासी उठापठक: नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा! जेडीयू ने आज शाम 7 बजे सभी विधायकों को बुलाया पटना

- बिहार में सियासी हलचल तेज
- नीतीश कुमार आज दे सकते हैं इस्तीफा!
- शाम 7 बजे सभी विधायकों को बुलाया गया पटना
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में चल रही सियासी उठापटक ने फिलहाल रफ्तार पकड़ ली है और इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस्तीफा दे सकते हैं। सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ने के साथ ही सभी प्रमुख दल बैठकें आयोजित कर रहे हैं। राजद ने आज दोपहर 1 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें मौजूदा सियासी संकट से निपटने के लिए ऑप्शन तलाशा जा सकता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने शाम 4 बजे बैठक बुलाई है। इसके अलावा जेडीयू रविवार सुबह एक अहम बैठक करने जा रही है। बिहार में चल रहे सियासी हलचल के बीच आज किसी भी समय कोई बड़ी खबर आने के कयास लगाए जा रहे हैं।
Live Updates
- 27 Jan 2024 6:31 AM
भारत जोड़ो यात्रा है इंडी गठबंधन तोड़ो यात्रा - विनोद तावड़े
बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तावड़े दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि बिहार की स्थिति पर चर्चा करने के लिए वह दिल्ली गए थे। पटना पहुंचने पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, यह इंडी गठबंधन तोड़ो यात्रा है क्या? - 27 Jan 2024 6:20 AM
रात तक नीतीश को मिल सकता है भाजपा का समर्थन पत्र
नीतीश कुमार को आज रात तक भारतीय जनता पार्टी समर्थन पत्र दे सकती है। जानकारी के मुताबिक 2020 के पुरान फॉर्मूला पर एक बार फिर बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है। स्पीकर और दो डिप्टी सीएम का पद भाजपा अपने हिस्से रखेगी वहीं मुख्यमंत्री के पद पर नीतीश कुमार बने रहेंगे।
- 27 Jan 2024 6:15 AM
बक्सर में नीतीश के साथ नजर आए भाजपा नेता अश्विनी चौबे
बक्सर के जिस कार्यक्रम में नीतीश कुमार पहुंचे हैं वहां भाजपा नेता अश्विनी चौबे भी मौजूद हैं। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया। आपको बता दें कि बक्सर में शिव मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में दोनों नेता शामिल हुए हैं। अश्विनी चौबे बक्सर से सांसद हैं। - 27 Jan 2024 6:11 AM
बक्सर पहुंचे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने बक्सर पहुंचे हैं। अटकलें लगाई जा रही है कि यहां से लौटने के बाद नीतीश सीएम पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
- 27 Jan 2024 6:07 AM
कांग्रेस जिम्मेदार - गिरिराज सिंह
केंद्रीय गिरिराज सिंह ने बिहार में चल रहे राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बिहार में चल रहे सियासी हलचल में कोई रोल नहीं है हालांकि, पार्टी घटनाक्रमों पर अपनी नजर लगातार बनाए हुए हैं।
- 27 Jan 2024 6:07 AM
कांग्रेस जिम्मेदार - गिरिराज सिंह
केंद्रीय गिरिराज सिंह ने बिहार में चल रहे राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बिहार में चल रहे सियासी हलचल में कोई रोल नहीं है हालांकि, पार्टी घटनाक्रमों पर अपनी नजर लगातार बनाए हुए हैं।
- 27 Jan 2024 6:02 AM
राजद के सभी नेताओं ने रद्द किया अपना आज का कार्यक्रम
बिहार में सियासी उठा पटक तेज हो चली है। राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं ने अपने आज के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। वहीं नीतीश सरकार के कैबिनेट में शामिल राजद नेता विभागीय काम निपटाने में लगे हैं।
- 27 Jan 2024 5:58 AM
राजद नेता मनोज झा ने कहा- मैं इसे अफवाह ही मानूंगा
राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि बिहार में सियासी उलटफेर की खबरों को वह अफवाह ही मानेंगे। साथ ही उनका यह भी कहना है कि इन अटकलों का निदान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में है। नीतीश ही स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।
#WATCH पटना: बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "...मैं तो इसे अफवाह ही मानूंगा...जो संशय की स्थिति है वो संशय असहज कर रहा है और इस असहजता को दूर करने का निदान सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है... बिहार पूरे देश में अच्छे कारणों से चर्चा… pic.twitter.com/NTykKWbrXg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024 - 27 Jan 2024 5:54 AM
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार के मौजूदा राजनीतिक पर उनकी नजर बनी हुई है। उन्होंने इस हलचल में भारतीय जनता पार्टी के किसी भी तरह के रोल से साफ इंकार किया है।
#WATCH पटना: बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "जो राजनीतिक गतिविधि हो रही है उस पर हम नजर रखे हुए हैं...अभी तो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को जवाब देना है...भाजपा पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है कि क्या गतिविधि हो रही है...लेकिन… pic.twitter.com/HtXgEr6u7c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024 - 27 Jan 2024 5:50 AM
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
बिहार के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 20 विधायक पार्टी के संपर्क में है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और कल पूर्णिया में विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी।
Created On : 27 Jan 2024 5:44 AM