शिंदे ही एक'नाथ': शिंदे गुट की बड़ी जीत, स्पीकर का फैसला- शिंदे ही रहेंगे मुख्यमंत्री, अयोग्य घोषित नहीं होंगे विधायक

शिंदे गुट की बड़ी जीत, स्पीकर का फैसला- शिंदे ही रहेंगे मुख्यमंत्री, अयोग्य घोषित नहीं होंगे विधायक
  • महाराष्ट्र की सियासत में आज का दिन अहम
  • शिंदे ही रहेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
  • स्पीकर ने सुनाया बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने लंबा फैसला सुनाते हुए ये स्पष्ट कर दिया कि शिंदे समेत उनके गुट के 16 विधायकों को अयोग्य करार नहीं माना जा सकता। ये फैसला सुनाने के लिए स्पीकर राहुल नार्वेकर ने 1200 पेजों के फैसले के मुख्य बिंदुओं पढ़े। स्पीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के 55 में से 37 विधायक हैं। इसलिए उनके नेतृत्व वाला गुट ही असली शिवसेनाम माना जाएगा। इस मामले में चुनाव आयोग ने भी यही फैसला सुनाया था।

Live Updates

  • 10 Jan 2024 12:13 PM GMT

    असली शिवसेना कौन?

    स्पीकर ने कहा 21 जून 2022 को जो हुआ उसे समझना होगा। दोनों गुट असली शिवसेना होने का दावा कर रहे है। 

  • 10 Jan 2024 12:11 PM GMT

    ईसी में रखे शिवसेना संविधान के आधार पर होगा फैसला

    स्पीकर ने फैसले को सुनाते हुए कहा कि शिवसेना के 2018 के संविधान संशोधन को स्वीकार नहीं कर सकते है। क्योंकि 2018 में शिवसेना संगठन में चुनाव नहीं हुए थे। इसलिए असली शिवसेना को लेकर फैसला चुनाव आयोग में रखे शिवसेना के 1999 के संविधान के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा। 

  • 10 Jan 2024 11:46 AM GMT

    सुको को स्पीकर का धन्यवाद

    विधायकों की अयोग्यता मामले में फैसला सुनाते हुए स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। 

  • 10 Jan 2024 11:43 AM GMT

    स्पीकर ने फैसला पढ़ना किया शुरू

    विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर फैसला बढ़ रहे है। 

  • 10 Jan 2024 11:22 AM GMT

    सेंट्रल हॉल में फैसला सुनाएंगे स्पीकर

     स्पीकर राहुल नार्वेकर अभी विधानसभा के सेंट्रल हॉल नहीं पहुंचे, सेंट्रल हॉल में ही फैसला सुनाया जाएगा। 16 विधायकों की अयोग्यता को लेकर सुनाएंगे फैसला

  • 10 Jan 2024 11:04 AM GMT

    फैसला आना बाकी

    विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर  शिवसेना शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता के मामले में थोड़ी देर में फैसला सुनाने वाले है। 

  • 10 Jan 2024 10:18 AM GMT

    आधे घंटे टला फैसला

    विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर अब शाम 4 बजे की बजाय साढ़े चार बजे फैसला सुनाएंगे। 

  • 10 Jan 2024 9:47 AM GMT

    लाइव प्रसारण करने पर चल रहा है विचार

    महाराष्ट्र विधानसभा सचिवालय शिवसेना अयोग्य मामले में फैसले को लेकर लाइव प्रसारण करने पर विचार कर रहा है।

  • 10 Jan 2024 9:42 AM GMT

    परिणाम योग्यता पर होना चाहिए-शिंदे

    शिवसेना विधायक की अयोग्यता पर आज होने वाले फैसले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, हमारे पास बहुमत है। इसी के बलबूते पर हमें चुनाव आयोग ने असली शिवसेना के रूप में माना है। परिणाम योग्यता पर होना चाहिए। हमारी सरकार मजबूती से काम कर रही है इसलिए उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। मैच फिक्सिंग अगर होती तो अध्यक्ष रात में छिप कर आते लेकिन ये दिनदहाड़े आ गए हैं,वही लोग असंवैधानिक हैं।

  • 10 Jan 2024 8:12 AM GMT

    उद्धव पर शिंदे भारी

    शिंदे शिवसेना गुट को 40 विधायकों का समर्थन मिला हुआ, जबकि उद्धव गुट को 15 विधायकों का सपोर्ट है। दोनों ही गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

    दल बदल कानून में कुल 55 विधायकों के दो तिहाई के आंकड़ों के लिहाज से देंखे तो शिंदे गुट उद्धव गुट पर भारी पड़ रहा है। ऐसे में उद्धव गुट के हाथ निराशा लगने की संभावना बढ़ जाती है। स्पीकर का फैसला शिंदे गुट के पक्ष में आया तो उद्धव गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराया जाएगा।

    वैसे आपको बता दें शिंदे गुट को इससे पहले जुलाई 2022 में फ्लोर टेस्ट, सुप्रीम कोर्ट से सरकार को हरा सिंग्नल, चुनाव आयोग से मूल शिवसेना के चुनाव चिह्न मिल चुके है. यानि अधिकतर फैसले शिंदे के पक्ष में रहे है।

Created On :   10 Jan 2024 4:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story