विधानसभा सत्र: 28 जुलाई 2025 से शुरु होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, 8 अगस्त तक चलेगा, जल्द जारी होगी अधिसूचना

- 12 दिवसीय मानसून सत्र में होंगी 10 बैठकें
- एक -दो दिन विधानसभा सचिवालय अधिसूचना जारी कर देगा
- पिछले साल एक जुलाई से शुरू हुआ था मानसून सत्र
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत 28 जुलाई 2025 से होगी, सत्र 8 अगस्त तक चलेगा। विधानसभा में मानसून सत्र के 12 दिवसीय सत्र में 10 बैठकें होंगी। विधानसभा सचिवालय एक - दो दिन में इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगा। मानसून सत्र में राज्य की मोहन सरकार विधेयकों के साथ पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा सत्र की संभावित तारीखों को लेकर तीन दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच मुलाकात हुई थी।
आपको बता दें सीएम डॉ. मोहन यादव तीन दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके आवास पर मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच मानसून सत्र को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल से मंजूरी ली गई। अब माना जा रहा है कि विधानसभा सचिवालय एक-दो दिन में विधानसभा सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर देगा। 12 दिनी मानसूत्र सत्र में 10 बैठकें होने के आसार है।
आपको बता दें पिछले साल मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से शुरु हुआ था। सत्र के लिए 19 जुलाई तक का टाइम तय था। लेकिन समय से बहुत पहले ही सत्र को खत्म किया था। बीते मानसून सत्र में कुल 14 बैठकें तय की गई थीं। इसी सत्र में तीन जुलाई को मोहन सरकार का पूर्ण बजट आया था। इसके पहले मोहन सरकार ने फरवरी में लेखानुदान पारित कर चार माह के बजट का इंतजाम किया था।
Created On :   24 Jun 2025 2:59 PM IST