UP Politics: कांग्रेस उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी, कल दिल्ली में होगी अहम बैठक, राज्य स्तर के ये नेता होंगे शामिल

कांग्रेस उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी, कल दिल्ली में होगी अहम बैठक, राज्य स्तर के ये नेता होंगे शामिल
कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कमर कसने को तैयार हो रही है। क्योंकि प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव के चुनाव होने वाले हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अब कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कमर कसने को तैयार हो रही है। क्योंकि प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव के चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए मंगलवार (18 नवंबर, 2025) को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में यूपी कांग्रेस इकाई के नेताओं की अहम बैठक होने वाली है। जानकारी मिली है कि इस बैठक का नेतृत्व पार्टी राष्ट्रीय प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे करने वाले हैं, जिसमें यूपी अध्यक्ष अजय राय, राज्य कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय सहीत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

यह मीटिंग मंगलवार दोपहर दो बजे शुरू होगी। जिसमें यूपी में चल रही चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) पर रणनीति तैयार की जा सकती है। इसके अलावा, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 61 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, इनमें से सिर्फ 6 सीटों पर जीत मिली थी। साल 2020 में हुए चुनाव के मुकाबले 13 सीटें घट गई थी। वहीं वोटर प्रतिशत भी 10 प्रतिशत से घटकर 8.71 पर पहुंच गया था।

यूपी में कांग्रेस की अब तक की रणनीति?

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आगामी चुनाव के लिए दावा कर चुके है कि पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयार कर रही है। हालांकि उनके इस बयान को समाजवादी पार्टी (सपा) पर दबाव बनाने के हिसाब से देखा जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इसके बाद भी उसने सिर्फ 6 सीटों पर जीत दर्ज की। इनके अलावा राज्य के आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रही है।

Created On :   17 Nov 2025 8:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story