विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में बीजेपी से आए 6 नेताओं को मौका, पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी को खातेगांव से मिला टिकट

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में बीजेपी से आए 6 नेताओं को मौका, पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी को खातेगांव से मिला टिकट
  • कांग्रेस की दूसरी सूची जारी
  • दीपक जोशी खातेगांव से लड़ेंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एक्टिव हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने देर रात अपनी दूसरी सूची जारी की। जिसमें 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में उन नेताओं को भी मौका दिया है जो बीजेपी छोड़ कांग्रेस पार्टी में आए हैं ताकि समीकरण को सही तरीके से बैठाया जा सके। 88 प्रत्याशियों में से 6 ऐसे नेता हैं जो भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा है। इन्हीं नेताओं में से एक नाम पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी हैं जो हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कांग्रेस पार्टी ने दीपक जोशी को खातेगांव से उतारा है। दीपक जोशी बीजेपी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बीजेपी से कांग्रेस में इनके शामिल होने से पहले प्रदेश की सियासत में काफी बवाल मचा था। कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि, उनके पिता को वो सम्मान नहीं मिला जिनके वो हकदार थे इसलिए आहत होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होना पड़ रहा है।

जोशी के अलावा पांच ये भी नेता

दीपक जोशी के अलावा बीजेपी के पांच और विधायकों को दूसरी सूची में जगह मिली है। होशंगाबाद से गिरजा शंकर शर्मा, सिमरिया से अभय मिश्रा, निवाड़ी से अमित राय, बदनावर से भंवर सिंह शेखावत और जावद से समंदर पटेल को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। ये वो नेता हैं जो चुनाव के एन वक्त पाला बदल कर कांग्रेस में आ कर चुनावी मैदान में खड़े हो गए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इन नेताओं को विश्वास था कि अगर बीजेपी में रहेंगे तो पार्टी चुनावी मैदान में नहीं उतारेगी इसलिए खतरे को भांपते हुए एक खेमे से दूसरे खेमे में चल दिए, जिसका फायदा इन्हें मिला भी। लेकिन देखना दिलचस्प होगा की ये प्रत्याशी जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं।

बीजेपी से कांग्रेस में आए नेता, जो चुनावी मैदान में खड़े हैं-

सीट

नेता का नाम

होशंगाबाद

गिरजा शंकर शर्मा

सिमरिया

अभय मिश्रा

खातेगांव

दीपक जोशी

निवाड़ी

अमित राय

बदनावर

भंवर सिंह शेखावत

जावद

समंदर पटेल

चुनावी मैदान में कांग्रेस के 229 उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी ने अब तक एमपी विधानसभा चुनाव के लिए दो सूची जारी करा है। पहली सूची नवरात्र के पहले दिन (15 अक्टूबर) 144 प्रत्याशियों के साथ जारी हुई थी। जबकि दूसरी सूची बीती रात (19 अक्टूबर) हुई। अब तक कांग्रेस ने 229 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। जबकि बीजेपी चार सूची में 136 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर पाई है। एमपी में कुल 230 विधानसभा की सीटें हैं। प्रदेश में विस चुनाव अगले महीने के 17 तारीख को होने जा रहा है। प्रदेश की कुल सीटों पर एक ही दिन मतदान होंगे। जबकि मतों की गणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

Created On :   20 Oct 2023 4:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story