बारामती चार्टर प्लेन क्रैश: AAIB की जांच टीम VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ऑफिस पहुंची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (जो VSR एविएशन के तौर पर काम करती है) के ऑफिस में मौजूद हैं, जिसने दुर्घटनाग्रस्त प्लेन को ऑपरेट किया था।
यह भी पढ़े -कल सुबह 11 बजे होगा अजित पवार का अंतिम संस्कार, विद्या प्रतिष्ठान में रखा जाएगा पार्थिव शरीर
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने बारामती में क्रैश लैंडिंग की घटना पर कहा सुबह से ही जबसे ये घटना हुई है, तब से DGCA और AAIB को अलर्ट किया गया है और उनके अधिकारियों को यहां मौके पर भेजने के लिए कहा गया है, साथ ही यहां की पुलिस को भी बता दिया गया है कि वे मौके की फेंसिंग करें ताकि जांच के लिए जिस तरह की परिस्थितियां चाहिए वो बन सकें। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर उन्होंने कहा बहुत दुख की बात है। अभी भी हम इसे स्वीकार नहीं पा रहे हैं कि वो नहीं रहे। कोई भी इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा है।
कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने अजित पवार के विमान क्रैश की जांच की मांग की है। टीएमसी चीफ व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की है, इसका समर्थन सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी किया है।राज्यसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम इस दुर्घटना की जांच की मांग करेंगे।यह बहुत दुखद घटना है। अजित पवार की असमय मौत हो गई।
यह भी पढ़े -'महाराष्ट्र को बड़ा नुकसान', कर्नाटक के नेताओं ने अजित पवार के निधन पर जताया शोक
Created On :   28 Jan 2026 4:53 PM IST













