लोकसभा चुनाव 2024: पंजाब में आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी, राज्य की आठ सीटों पर उम्मीदवारों का हुआ एलान

पंजाब में आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी, राज्य की आठ सीटों पर उम्मीदवारों का हुआ एलान
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी
  • आठ सीटों पर उम्मीदवारों का हुआ एलान
  • पंजाब में कांग्रेस के साथ चुनाव नहीं लड़ रही पार्टी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय शेष बचा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी दलों ने इस महामुकाबले में जीत हासिल करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुल आठ उम्मीदवारों का नाम शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरी लिस्ट में राज्य की अन्य पांच सीटों पर भी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।

इन उम्मीदवारों पर आप ने लगाया दाव

आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई प्रत्याशियो की पहली लिस्ट में आठ में पांच उम्मीदवार मंत्री हैं। इसमें पार्टी ने अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर, फरीदकोट से करमजीत अनमोल और बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां को मैदान में उतारा है।

चुनाव की तैयारियों में जुटी है पार्टी

आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जोरो-शोरों से तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी ने इसी हफ्ते सोमवार को अपना कैंपेन लॉन्च किया था। पंजाब में आप का नारा है, "संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान।" इस दौरान भगवंत मान ने दावा किया कि पंजाब में उनकी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। गौरतबल है कि पंजाब में आप ने कांग्रेस के साथ आपसी सहमति से गठबंधन नहीं किया है। जबकि चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और गोवा में दोनों पार्टियां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

Created On :   14 March 2024 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story