मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता पर एबीपी सी वोटर ने किया सर्वे, आए चौंकाने वाले नतीजे

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता पर एबीपी सी वोटर ने किया सर्वे,  आए चौंकाने वाले नतीजे
  • आरोपियों को मिले फांसी की सजा
  • सर्वे में हुआ खुलासा
  • घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को शर्म से झुका दिया। घटना की सभी जगह आलोचना हो रही है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की जा रही है। इसे लेकर एबीपी सी वोटर ने एक सर्वे किया। जिसमें आरोपियों की सजा को लकेर लोगों की राय पूछी गई.

सर्वे में जो निष्कर्ष निकल कर सामने आया है, उससे मालूम पड़ता है कि लोगों में घटना को लेकर काफी गुस्सा है। सर्वे में ज्यादातर लोगों का मानना है कि इस शर्मनाक घटना के लिए आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

क्या कहते हैं आंकड़े?

मणिपुर घटना के आरोपियों को फांसी होनी चाहिए? सर्वे में जब ये सवाल लोगों से पूछा गया तो 87 फीसदी ने हां में जवाब दिया। उनका मानना है कि हां, आरोपियों को इस शर्मनाक घटना के लिए फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए। वहीं, 3 प्रतिशत लोगों को ऐसा नहीं लगता है और उन्होंने नहीं में जवाब दिया। इस बीच 10 प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं, जो नहीं जानते कि आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए या नहीं।

मणिपुर में महिला से बदसलूकी करने वाले आरोपियों को फांसी होनी चाहिए ?

स्रोत- सी वोटर

हां-87%

नहीं-3%

पता नहीं-10%

आपको बता दें 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। वीडियो में पुरुषों की भीड़ दो महिलाओं को नग्न अवस्था में दौड़ा रहा है। उनसे गंदी हरकते कर रहा है। इस घटना की देशभर में खूब आलोचना हो रही है। हालांकि पुलिस ने 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Created On :   24 July 2023 6:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story