महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025: इंडिया गबंधन से समाजवादी पार्टी का किनारा, BMC की 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी सपा, पार्टी अध्यक्ष अबू आजमी ने किया ऐलान

इंडिया गबंधन से समाजवादी पार्टी का किनारा, BMC की 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी सपा, पार्टी अध्यक्ष अबू आजमी ने किया ऐलान
  • महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज
  • 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी
  • इंडिया गठबंधन की बढ़ेगी मुश्किलें!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस बीच महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दावा किया है कि मुंबई महानगरपालिका की 150 सीटों पर समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने पुष्टि की। माना जा रहा है कि सपा के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल अन्य घटक दलों के लिए बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, एमवीए में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद गुट) जैसे प्रमुख दल के अलावा सपा भी इस हिस्सा है। ऐसे में सपा के अकेले चुनाव लड़ने से अन्य पार्टियों के सीय शेयरिंग का समीकरण बिगड़ सकता है।

सपा ने बीएमसी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से विधायक अबू आजमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "समाजवादी पार्टी अकेले दम पर बीएमसी का चुनाव लड़ेगी और 150 सीटों पर लड़ेंगे।" अबू आजमी ने कहा कि हमारी विचारधार है कि इस देश में हिंदू-मुस्लिम भाई की तरह रहें। हम सांप्रदायिकता को खत्म करें। मस्जिद में अजान हो, मंदिर में पूजा हो और सब 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा' गीत गाएं। लेकिन अभी जो सत्ता में बैठे हैं वो इसे खत्म करना चाहते हैं।

इस दौरान अबू आजमी ने मनसे चीफ राज ठाकरे के लाउडस्पीकर के विरोध करने और चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ सालों बाद साथ आने के सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। इस पर अबू आजमी ने कहा कि कांग्रेस का दोगलापन है। जब हमारा कोई मुद्दा आता है तो ये बोलते नहीं हैं।

एकनाथ शिंदे को लेकर भी दिया बयान

वहीं, जब अबू आजमी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की कथित नाराजगी के बारे में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "बीजेपी को सोचना चाहिए कि एकनाथ शिंदे साहब ने इनकी सरकार लाई थी। एक चलती हुई सरकार को गिराया था। उस वक्त शिंदे साहब बहुत अच्छे थे?"

इसके बाद सपा अध्यक्ष ने कहा, "मैं सरकार से निवेदन करूंगा कि किसानों और मजदूरों का सम्मान करें। किसान ही वो है जो देश को चलाता है। किसान अगर दुखी रहेगा तो देश दुखी रहेगा। लेकिन हर सरकार किसानों के बारे में कहती है लेकिन किसानों की आत्महत्या बढ़ती जाती है।"

Created On :   12 Aug 2025 7:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story