मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: अभिनेता रवि किशन और सुनील लहरी ने सिवनी में किया रोड शो

अभिनेता रवि किशन और सुनील लहरी ने सिवनी में किया रोड शो
मध्य प्रदेश में बुधवार को थम गया चुनाव प्रचार

डिजिटल डेस्क, सिवनी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को फिल्म अभिनेता तथा गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन तथा प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने सिवनी में रोड शो किया। करीब चार किलोमीटर लंबे रोड शो दौरान अभिनेताद्वय ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। इनको 65 साल मिले थे गरीबी हटाने के लिए, लेकिन पूरे भारत में कांग्रेस के राज में गरीब और गरीब होता रहा। न इन्होंने गरीब का कल्याण किया, न अनुसूचित समाज का और न ही पिछड़ों का कल्याण किया। प्रदेश में 15 माह की सरकार में कितना भ्रष्टाचार हुआ ये भी किसी से छिपा नहीं है।

Created On :   15 Nov 2023 6:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story