लोकसभा चुनाव 2024: आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत के बाद आरोपी विभव कुमार की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत के बाद आरोपी विभव कुमार की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस
  • स्वाति मालीवाल की एम्स में जांच
  • मालीवाल ने विभव कुमार पर लगाए कई आरोप
  • लोकेशन का पता लगाने में जुटी 4 टीमें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मालीवाल के साथ मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज होते ही दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार देर रात विभव कुमार के घर पहुंची। हालांकि पुलिस को विभव कुमार के घर से खाली हाथ लौटना पड़ा। क्योंकि विभव कुमार घर से गायब हो गया है। उनके घर पर केवल उनकी पत्नी मौजूद थीं। अब पुलिस ने विभव कुमार की तलाश में कई टीमें लगा दी है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद स्वाति मालीवाल का दिल्ली के एम्स में मेडिकल चेकअप हुआ। जांच गुरुवार रात 11.00 बजे से शुरू हुई और देर रात 3.00 बजे तक चली। स्वाति मालीवाल करीब 3.15 पर अपने घर के लिए निकलीं।

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर कई आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनके साथ जो हुआ वह बहुत बुरा था। उन्होंने पुलिस से उम्मीद जताई है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए। स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर 5-6 थप्पड़ मारने और पेट में लात मारने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। खबरों के मुताबिक जांच को लेकर दिल्ली पुलिस की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए आरोपी विभव के लखनऊ पहुंचने और अब वहां से महाराष्ट्र में जाने की खबर है। आपको बता दें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस ने अलग अलग जगह पर अपनी दस टीमें लगा दी है। 10 टीम में से 4 टीमें उनकी लोकेशन का पता लगा रही हैं। माना जा रहा है कि विभव कुमार इंडिया गठबंधन की रैली के लिए महाराष्ट्र गए होंगे।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज होते ही दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार देर रात विभव कुमार के घर पहुंची। हालांकि पुलिस को विभव कुमार के घर से खाली हाथ लौटना पड़ा। क्योंकि विभव कुमार घर से गायब हो गया है। उनके घर पर केवल उनकी पत्नी मौजूद थीं। अब पुलिस ने विभव कुमार की तलाश में कई टीमें लगा दी है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद स्वाति मालीवाल का दिल्ली के एम्स में मेडिकल चेकअप हुआ। जांच गुरुवार रात 11.00 बजे से शुरू हुई और देर रात 3.00 बजे तक चली। स्वाति मालीवाल करीब 3.15 पर अपने घर के लिए निकलीं।

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर कई आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनके साथ जो हुआ वह बहुत बुरा था। उन्होंने पुलिस से उम्मीद जताई है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए। स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर 5-6 थप्पड़ मारने और पेट में लात मारने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं

Created On :   17 May 2024 4:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story