लोकसभा चुनाव 2024: यूपी के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच बनी सहमति

यूपी के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच बनी सहमति
  • कांग्रेस ने सपा को दी एक मात्र लोकसभा सीट
  • सपा को मिली खजुराहो लोकसभा सीट
  • आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता जल्द घोषित होने की आशंका

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में गठबंधन के बाद अब मध्य प्रदेश में भी दोनों दलों के बीच कुछ सीटों पर सहमति बनी ही। मध्यप्रदेश में पहली बार कांग्रेस और सपा के बीच समझौते की डील में एक सीट भी शामिल हुई है। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को खजुराहो की लोकसभा सीट देने का फैसला किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी को एक सीट देगी।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जो सीटें दी गई हैं, उनमें अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और मथुरा के नाम शामिल है। आपको बता दें 2017 में हुए चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन हुआ था।

आपको बता दें मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होता है। कुछ सीटों पर बीएसपी और सपा त्रिकोणीय मुकाबला पैदा कर देते है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां की 29 में से 28 सीटें जीती थीं। छिंदवाड़ा केवल मात्र एक ऐसी सीट थी, जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ के बेटे नुलनााथ की जीत हुई थी। इससे पहले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के फॉर्मूले पर सहमति बन गई।दोनों दलों की राज्य इकाइयों ने गठबंधन की घोषणा कर दी है। यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। कुछ सीटों को लेकर दोनों ही पार्टियों के बीच तीन सीटों पर दावेदारी को लेकर पेच फंस गया था।

Created On :   21 Feb 2024 12:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story