अटलजी की 101वीं जयंती: प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किए जाने पर AIMIM नेता की प्रतिक्रिया, 'ये प्रेरणा स्थल है या पंडा स्थल'

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैं। इस दौरान वह भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। इसी बीच प्रदेश की राजनीति भी गरमाई हुई है। AIMIM पार्टी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 'ये राष्ट्र प्रेरणा स्थल है या पंडा स्थल।'
AIMIM पार्टी के नेता ने क्या कहा?
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के प्रवक्ता सैयद असीम वकार लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी ने जिस जगह का उद्घाटन करने आ रहे हैं, उस जगह का नाम भारतीय जनता पार्टी ने प्रेरणा स्थल रखा है।
सैयद अमीम वकार ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैंने सोचा कि जरा मैं देखूं कि इस जगह से क्या प्रेरणा मिलती है? मैंने वहां सिर्फ 3 महापुरुषों का मूर्तियां देखीं। पहली पंडित दीन दयाल उपाध्याय की, दूसरी प. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और तीसरी अटल बिहारी वाजपेयी की है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत देश में ब्राह्मणों की आबादी 4 फीसदी है। 4 फीसदी वालों की तीन मूर्तियां लगाकर प्रेरणा स्थल बनाया जा रहा है। वहीं, 96 फीसदी आबादी से आने वाले महापुरुषों की कोई बात भी नहीं कर रहा है। कि उनकी मूर्ति भी वहां लगाई जाती।
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर सपा ने क्या कहा?
भाजपा के द्वारा बनाए गए राष्ट्र प्रेरणा स्थल को लेकर समाजवादी पार्टी ने हमला बोला है। पार्टी के नेता ने कहा कि यहां पर PDA के महापुरुषों की भी मूर्तियां होनी चाहिए। SP प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि यहां पर जो मूर्तियां लगीं हैं निश्चित रूप से समाज में उनका बड़ा योगदान रहा है। हमारी पार्ट को इससे कोई ऐतराज नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर इस पार्क में दूसरे महापुरुषों की मूर्तियां लगती तो बेहतर होता। अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति के साथ-साथ PDA समाज से आने वाले महापुरुषों की भी मूर्तियां लगनी चाहिए थी। हमें लगता है कि वहां पर और भी मूर्ति लगवाई जा सकती है।
Created On :  
