Operation Sindoor: अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'अगर उनको मौका मिलता तो वो शायद..'

- अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी टिप्पणी
- भारतीय सेना के साहस को दी बधाइयां
- केंद्र पर साधा अखिलेश यादव ने निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद और विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि, भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की है, लेकिन आंतकी घटनाओं को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा है कि, हम भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को बधाई देते हैं। उनको और ज्यादा मौका मिलता तो शायद वे पीओके भी ले लेते।
बीजेपी सरकार पर साधा गया निशाना
अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा है कि, भारतीय सेना बहुत ही बहादुर है। अगर उनको मौका मिला होता तो वे पीओके भी ला सकते थे। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर सवाल खड़ते हुए कहा है कि, इससे पहले भी एक घटना हुई थी, जिसकी जानकारी जनता को नहीं दी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी सरकार में आतंकी घटनाएं क्यों हो रही हैं? पहलगाम के आतंकवादी कहां हैं?
कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के ऑपरेशन सिंदूर वाले सवालों का साथ देते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि, कांग्रेस भी केंद्र में सत्ता में रही है। उनके पास स्त्रोत होंगे, उनको जानकारी भी होगी। उन्होंने सरकार से आतंकवाद पर जवाब मांगे हैं। अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूपी के सीएम काम नहीं करते हैं।
विदेश नीति पर सख्त रवैय्या
अखिलेश यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि, बीजेपी की विदेश नीति असफल है। उन्होंने कहा है कि, हमारी विदेश नीति असफल रही है, आज कोई भी देश भारत के साथ नहीं है। उन्होंने चीन को पाकिस्तान से बड़ा खतरा बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सरकार को संकल्प लेना चाहिए कि आने वाले 10 सालों तक चीन का कोई सामान भारत नहीं आएगा। भारत को अपना सामान ही अपनाना चाहिए।
Created On :   28 July 2025 3:32 PM IST