छत्तीसगढ़ में CM और डिप्टी सीएम के नामों पर फैसला: अरुण साव और विजय शर्मा संभालेंगे उप मुख्यमंत्री की कमान, विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री तो रमन सिंह बनेंगे विधानसभा स्पीकर

अरुण साव और विजय शर्मा संभालेंगे उप मुख्यमंत्री की कमान,  विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री तो रमन सिंह बनेंगे विधानसभा स्पीकर
  • अरुण साव और विजय शर्मा होंगे डिप्टी सीएम
  • विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे
  • रमन सिंह होंगे विधानसभा स्पीकर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता अरुण साव और विजय शर्मा नए डिप्टी सीएम बनेंगे। साथ ही, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह विधानसभा स्पीकर बनेंगे। अरुण साव मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले रविवार को ही बीजेपी के पार्टी विधायक दल की बैठक में राज्य के नए सीएम के तौर पर विष्णुदेव साय के नाम का ऐलान हुआ है। अब उनके साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे।

बीजेपी ने राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए आदिवासी नेता को चुना है। वहीं, डिप्टी सीएम के लिए दो ओबीसी समाज के नेता को मौका दिया है। 55 वर्षीय अरुण साव राज्य के बड़े नेताओं में से एक हैं। वे सीएम पद की रेस में विष्णुदेव साय के साय के साथ बने हुए थे। अरुण साव मुंगेली जिले की लोरमी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू को 45891 वोटों से हराया है। पिछले साल अरुण साव को विष्णु देव साय की जगह पर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अरुण साव बिलासपुर से सांसद भी रहे हैं। वह पहली बार विधायक के लिए निर्वाचित हुए हैं।

कौन हैं विजय शर्मा?

बीजेपी नेता विजय शर्मा भी अरुण साव के साथ डिप्टी सीएम का पदभार संभालते नजर आएंगे। विजय शर्मा भी ओबीसी समाज के नेता हैं। वे कबीरधाम जिले के कवर्धा सीटे से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की ओर से बघेल सरकार में मंत्री रहे मोहम्मद अकबर को हराया है। 50 वर्षीय विजय शर्मा भी पहली बार विधायक चुने गए हैं। वे छत्तीसगढ़ बीजेपी के महासचिव भी हैं। साथ ही, वे युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इन दोनों नेताओं के अलावा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह भी इस बार सीएम पद की रेस में शामिल थे। लेकिन, पार्टी ने उनके अनुभवों के आधार पर विधानसभा स्पीकर के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया। रमन सिंह इस बार अपने पारंपरिक राजनांदगांव सीट से चुनाव जीते हैं। वे तीन बार राज्य के सीएम रह चुके हैं।

Created On :   10 Dec 2023 1:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story