Monsoon Session 2025: 'Operation Sindoor' पर वार-पलटवार, अमित शाह का चिदंबरम को जवाब, प्रियंका-अखिलेश ने उठाए सवाल, लोकसभा में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस का दूसरा दिन
  • अमित शाह ने विपक्ष को दिया जवाब
  • प्रयिंका गांधी-अखिलेश यादव ने सराकर को घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा का आज यानि मंगलवार (29 जुलाई) को दूसरा दिन है। चर्चा की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह ने की। उन्होंने अपने भाषण में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इसी के साथ कांग्रेंस सांसद पी. चिदंबरम के सवाल का भी करारा जवाब दिया। दरअसल, सोमवार को कांग्रेस सांसद ने पूछा था कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकी पाकिस्तानी थे, इसका क्या सबूत है? इस पर शाह ने आज कहा कि इस बात का सबूत हमारे पास है। उन्होंने कहा कि जो 3 आतंकी मारे गए हैं, उनमें से 2 के पाकिस्तान के वोटर नंबर हमें मिले हैं। उनके पास से राइफल और चॉकलेट भी बरामद की गई जो पाकिस्तान में बनी है। शाह के बाद विपक्ष ने फिर सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पूछा कि पहलगाम आतंकी हमले के दौरान मौके पर सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं मौजूद थे?

अमित शाह ने साधा चिदंबरम पर निशाना

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ कि कल इस देश के पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम जी ने सवाल उठाया कि क्या सबूत है कि ये आतंकी पाकिस्तान से आए थे। वे क्या कहना चाहते हैं? किसे बचाना चाहते हैं? पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा? हमारे पास सबूत है कि ये तीनों पाकिस्तानी थे। हमारे पास उन दोनों के वोटर आईडी नंबर हैं। उनके पास से बरामद चॉकलेट पाकिस्तान में बनी हैं। इस देश के पूर्व गृह मंत्री पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं। अगर वे पाकिस्तानी नहीं थे, तो चिदंबरम ये सवाल भी उठा रहे हैं कि पाकिस्तान पर हमला क्यों हुआ। 130 करोड़ लोग पाकिस्तान को बचाने की उनकी साजिश देख रहे हैं।

अखिलेश यादव का सवाल

अखिलेश यादव ने सीजफायर को लेकर सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मित्रता बहुत है। इन्होंने अपने मित्र से ही कहा है कि आप ही सीजफायर का ऐलान कर दीजिए, हमारा तो कोई काम नहीं है। क्या वजह थी कि सीजफायर का ऐलान किया गया था। किस दबाव में सीजफायर हुआ है? सरकार को ये बताना चाहिए कि वे क्या-क्या कदम उठा रही है। जिससे ऐसी घटना दोबारा बिल्कुल भी ना हो। उन्होंने आगे बताया है कि, पुलवामा और पहलगाम में जो भी हुआ है वो एक बहुत ही बड़ा इंटेलीजेंस फेलियर है। यह भी पढ़े -देश में तेजी से उड़ान भर रहा इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स सेक्टर, लीजिंग गतिविधियां ऑल-टाइम हाई पर पहुंची।

प्रियंका गांधी ने साधा सरकार पर निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज इस सदन में बैठे ज्यादातर लोगों के पास सुरक्षा कवच है। लेकिन उस दिन पहलगाम में 26 लोगों को उनके परिवारों के सामने मार दिया गया। उस दिन बैसरन घाटी में जितने भी लोग मौजूद थे, उनके पास कोई सुरक्षा नहीं थी। आप चाहे कितने भी ऑपरेशन चला लें, सच्चाई से नहीं छिप सकते।

राजनाथ सिंह ने दिया सबसे पहला भाषण

विपक्ष लंबे समय से 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा चाहता था। INDI गठबंधन का यह इंतजार 28 जुलाई (सोमवार) को जाकर खत्म हुआ। कल से लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बहस शुरू हुई। सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना पक्ष रखा। साथ ही, भारतीय सेना की कामयाबी की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे जाबाज जवानों ने दुश्मनों का सामना किया। इसके बाद बारी आई विपक्ष की। रक्षा मंत्री के भाषण के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने 3 अहम सवाल किए।

गोगोई के तीन सवाल

1. पहलगाम तक कैसे पहुंचे आतंकवादी?

2. भारत के कितने लड़ाकू विमान तबाह हुए?

3. भारत और पाकिस्तान के बीच अचानक सीजफायर कैसे हो गया?

Created On :   29 July 2025 5:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story