Anna Hazare: राघव चढ्डा समेत 7 सांसदों के AAP छोड़ने पर अन्ना हजारे ने दिया रिएक्शन, बोले - 'कुछ न कुछ वजह तो..'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज राघव चड्ढा समेत आम आदमी के 7 राज्यसभा सांसद ने बीजेपी ज्वाइन कर ली। आम आदमी पार्टी के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। वहीं, इस मामले पर समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में हर शख्स की अपनी राय है कि उसे कहां जाना है। इसके लिए को सख्ती करना ठीक नहीं है। उनको कुछ समस्याएं आई होगीं इसलिए वे पार्टी छोड़कर चले गए। कुछ न कुछ वजह तो रही होगी।
अन्ना ने आगे कहा, "अगर कोई पार्टी से अलग होता है तो दोष उनका है। पार्टी सही चलती तो नहीं जाते। स्वार्थ आ गया तो भूल जाते हैं। समाज और देश को भूल गए और सत्ता और पैसे के पीछे पिट गए तो इसके कारण गड़बड़ी हो गई।"
राघव चड्ढा ने ली बीजेपी की सदस्यता
आज यानि शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। उन्होंने अपने साथ आम आदमी पार्टी के 6 और राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने का दावा किया। इनमें संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं।
इसके कुछ समय बाद राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव चड्ढा के साथ आप सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई। अभी ये तीन सांसद ही बीजेपी में शामिल हुए हैं। बाकी के चार के बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Created On :   24 April 2026 8:31 PM IST












