अब संसद के बजट सत्र में होंगे शामिल: बारामूला के सांसद इंजीनियर अब्दुल राशिद शेख को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली पैरोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कस्टडी पैरोल मामले में सांसद अब्दुल राशिद शेख को बड़ी राहत मिली है, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला के सांसद अब्दुल राशिद शेख, उर्फ इंजीनियर राशिद को 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए कस्टडी पैरोल दी है, जब भी संसद सत्र चल रहा हो। शेख 2017 में NIA द्वारा दर्ज किए गए एक आतंकी मामले में आरोपी हैं।
यह भी पढ़े -दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला के सांसद अब्दुल राशिद शेख की याचिका पर NIA को जारी किया नोटिस
आपको बता दें इससे पहले कोर्ट ने बारामूला सांसद की कस्टडी पैरोल की याचिका पर NIA को नोटिस जारी किया था। शेख ने संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत/कस्टडी पैरोल मांगी है। कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 21 जनवरी की तय की। जिस पर आज कोर्ट का फैसला आया है।
2017 में यूएपीए के तहत एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए राशिद पर जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकी समूहों को फंडिंग के आरोप हैं। आतंकी फंडिंग के मामले में राशिद 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने शीतकालीन सत्र में शामिल होने कि लिए भी अनुमति दी थी। उससे पहले भी 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने और संसद के मानसून सत्र 24 जुलाई से 4 अगस्त में हिस्सा लेने के लिए पैरोल दी थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में इंजीनियर राशिद ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला को हराकर जीत हासिल की थी।
Created On :   24 Jan 2026 12:08 PM IST












