बीजेपी कार्यालय से हटाई भारत माता की प्रतिमा

बीजेपी कार्यालय से हटाई भारत माता की प्रतिमा
  • बगैर परमिशन प्रतिमा लगाई
  • प्रशासन ने हटाई
  • बीजेपी ने द्रमुक पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी की ऑफिस से भारत माता की प्रतिमा हटाने पर विवाद शुरू हो गया। ये मामला विरुधुनगर जिले के भाजपा कार्यालय का है। आज बुधवार को बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे। लेकिन पुलिस और राजस्व अधिकारियों द्वारा सोमवार देर रात उठाए इस कदम से सत्तारूढ़ द्रमुक और बीजेपी के बीच एक नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

आपको बता दें अन्नामलाई ने मेरी भूमि, मेरे लोग नामक पदयात्रा की शुरुआत की थी। पदयात्रा आज विरुधुनगर में प्रवेश करने वाली थी, पदयात्रा के प्रवेश से पहले पार्टी ऑफिस में काले पत्थर से बनी भारत माता की प्रतिमा स्थापित की थी। आज बुधवार को अन्नामलाई नव स्थापित भारत माता की प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे, इससे पहले ये ही प्रतिमा को हटा लिया गया। प्रतिमा को हटाने को लेकर पार्टी नेताओं ने निंदा की । प्रतिमा को हटाने की पीछे की बजाय बीजेपी नेताओं की ओर से प्रतिमा को स्थापित करने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति नहीं लेना बताया जा रहा है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने प्रतिमा को हटाया गया। हालांकि बीजेपी नेता इस बात से इनकार कर रहे है। उनका कहना है कि ये प्रतिमा सार्वजनिक स्थान पर नहीं , बल्कि निजी पट्टे की जमीन पर स्थापित की गई है। जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने उच्च न्यायालय के निर्देश और सरकार द्वारा जारी आदेश के खिलाफ बताया।

Created On :   9 Aug 2023 4:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story