लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, सपा से अलग हुई पल्लवी पटेल की पार्टी, अकेले लड़ेंगी चुनाव

यूपी में इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, सपा से अलग हुई पल्लवी पटेल की पार्टी, अकेले लड़ेंगी चुनाव
  • यूपी इंडी अलायंस को लगा बड़ा झटका
  • सपा और अपना दल (कमेरावादी) हुई अलग
  • यूपी में अकेले चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन शेष हैं। लेकिन इससे पहले इंडिया गठबंधन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का साथ अब एक और दल ने छोड़ दिया है। अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की नेता पल्लवी पटेल और कृष्णा पटेल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से अपना नाता तोड़ दिया। इसकी पुष्टि खुद अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान की। उन्होंने कहा 2022 में हम साथ थे लेकिन 2024 में हम साथ नहीं हैं। बता दें कि, 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान अपना दल (कमेरावादी) और सपा का गठबंधन हुआ था। इस दौरान पल्लवी पटेल अखिलेश यादव ने कौशांबी की सिराथू सीट से पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा था। मुकाबला इतना दिलचस्प रहा कि पल्लवी ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 7337 वोटों से हरा दिया। उसके बाद से ही पल्लवी सिराथू विधानसभा सीट से सपा की विधायक हैं।

इंडिया गठबंधन के साथ रहने का किया था ऐलान

अपना दल (कमेरावादी) ने बुधवार को अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। पल्लवी पटेल ने फूलपुर, कौशाम्बी और मिर्जापुर सीट से इंडिया गठबंधन के तहत अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला सुनाया था। लेकिन अब अपना दल (कमेरावादी) इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

क्यों तोड़ा नाता?

ये नाराजगी नई नहीं है। इसकी शुरुआत राज्यसभा चुनाव के दौरान हो गई थी। जब पल्लवी पटेल ने जया बच्चन, आलोक रंजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का विरोध किया था। इसके साथ ही पल्लवी और अखिलेश के बीच वोटिंग को लेकर भी बहस हुई थी। वर्तमान कि बात करें तो अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की नेता कृष्णा पटेल सपा से तीनों सीट मांग रही थी। लेकिन उनकी इस मांग को सपा ने अहमियत नहीं दी। इसके बाद पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतार दिए।

Created On :   21 March 2024 1:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story