Bihar Assembly Election First Phase Voting LIVE: दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान, बेगूसराय में 59.82% वोटिंग, पटना अब भी सबसे पीछे

दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान, बेगूसराय में 59.82% वोटिंग, पटना अब भी सबसे पीछे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजनीति के लिए गुरुवार (6 नवंबर) का दिन बेहद अहम है। राज्य की कुल 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पहले चरण में 1,314 चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 3.75 करोड़ मतदाताओं के हाथ में होगा। प्रथम चरण के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। वहीं, इस चरण में 10.72 लाख नए वोटर्स और 7.38 लाख 18-19 वर्ष के युवा वोर्ट शामिल हैं। पहले चरण की 121 सीटों पर कुल 6.60 करोड़ जनसंख्या है। वहीं, वोटर लिस्ट में 3.75 करोड़ नाम दर्ज हैं। पूरे राज्य में वोटर्स की संख्या 7.24 करोड़ है। यह संख्या विशेष पुनरीक्षण के बाद पहले की तुलना में करीब 60 लाख कम है।
पहले चरण में बीजेपी-जेडीयू के यह मंत्री मैदान में

बीजेपी के मंत्रियों में मंगल पांडे (सीवान), नितिन नवीन (बांकीपुर), सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), जीवेश मिश्रा (जाले), संजय सरावगी (दरभंगा शहरी) और सुनील कुमार (बिहारशरीफ) चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा जेडीयू के प्रमुख मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी (सराय रंजन), श्रवण कुमार (नालंदा), मदन सहनी (बहादुरपुर) और महेश्वर हजारी (कल्याणपुर) भी किस्मत आजमा रहे हैं।

Live Updates

  • 6 Nov 2025 10:21 AM IST

    तेजस्वी यादव ने बताया किन चीजों का ध्यान रखते हुए वोटर्स करें मतदान?

    महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर वोट मांगा है। उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए, एक नए बिहार के निर्माण के लिए, विकास के लिए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य एवं कानून-व्यवस्था के लिए, तथा नौकरियों और रोजगार के लिए वोट करें।

    बदलाव के लिए वोट करें

    नए बिहार के लिए वोट करें

    विकास के लिए वोट करें

    नौकरी और रोजगार के लिए वोट करें

  • 6 Nov 2025 10:16 AM IST

    LJP (रामविलास) नेता अरुण भारती ने NDA के पक्ष में मांगा वोट

    LJP (रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा कि मैं जनता से अपील करता हूं कि जैसे पिछले 19 सालों से भ्रष्टाचार और जंगलराज को आपने दूर रखा है वैसे ही इस बार भी दूर रखिए। NDA को वोट दें ताकि बिहार के विकास की गति धीमी न हो।

    राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता और देश के युवा सतर्क हैं और राहुल गांधी की महत्वाकांक्षाओं को पूरा नहीं होने देंगे। राहुल गांधी को अपनी बातों के पक्ष में तथ्य देने होंगे। अगर उनकी बातों में इतनी सच्चाई है, तो वे अदालत क्यों नहीं जाते।

  • 6 Nov 2025 10:15 AM IST

    रेखा गुप्ता का विपक्ष पर बड़ा आरोप

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से बिहार की जनता अपना हित जानती है। पिछले 15-20 वर्षों में उन्होंने बिहार की जो प्रगति देखी है, उससे उन्हें पूरी तरह पता है कि बिहार की प्रगति की गति नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतीश कुमार की सरकार और NDA के शासन में ही संभव है। जो लोग गलतफहमी में हैं, उन्हें मैं बताना चाहूंगी कि बिहार में जनता के दिलों पर राज करने वाला जननायक ही राज करेगा। जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त रहे, जिन्होंने जनता का पैसा खाया, ऐसे खलनायक जेल जाएंगे और जो लोग उल्टी-सीधी बातें करके जनता को गुमराह करना चाहते हैं, ऐसे नालायक विदेश जाकर छुट्टियां मनाएंगे।

  • 6 Nov 2025 10:10 AM IST

    'सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता', पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

    गोपालगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी गोपाल मंडल ने बताया कि जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव सुबह सात बजे से शुरू हो गए हैं। सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर गश्त की व्यवस्था की गई है।

  • 6 Nov 2025 10:00 AM IST

    कहां कितनी वोटिंग?

    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान हुआ है। सहरसा में सबसे ज्यादा 15.27% वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, लखीसराय 7 परसेंट के साथ रेस में सबसे पीछे है। 

     

     

     

  • 6 Nov 2025 9:49 AM IST

    सुबह 9 बजे तक कितना हुआ मतदान? जानें

    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक लगभग 13.13% मतदान दर्ज किया गया है।

  • 6 Nov 2025 9:49 AM IST

    नित्यानंद राय ने डाला वोट

    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मतदान किया।

  • 6 Nov 2025 9:43 AM IST

    भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल ने किया मतदान

    दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने मतदान किया।

  • 6 Nov 2025 9:34 AM IST

    सम्राट चौधरी ने किया जीत का दावा

    बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने लोगों को बताया है कि 20 साल पहले बिहार कहां था और आज बिहार कहां है और पिछले 20 सालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए कितना काम किया है। हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं, बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। हम काम करने वाले लोग हैं, दूसरी तरफ घोषणा करने वाले लोग हैं। 

  • 6 Nov 2025 9:04 AM IST

    रोजगार, शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवा के लिए वोट करें- तेजस्वी यादव

    वोट डालने के बाद राजद नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं बिहार के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में वोट करें। रोजगार, शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवा के लिए वोट करें। हम जीतने वाले हैं, बिहार जीतने वाला है। 14 नवंबर को नई सरकार बनेगी। 

Created On :   6 Nov 2025 6:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story