Bihar Assembly Election First Phase Voting: शाम 5 बजे तक 60.13% मतदान, बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32% वोटिंग, शेखपुरा रेस में सबसे पीछे

सुबह 11 बजे तक कितनी वोटिंग?
दोपहर 1 बजे तक कितनी वोटिंग?
दोपहर 3 बजे तक कितनी वोटिंग?
शाम 5 बजे तक कितनी वोटिंग?
पहले चरण में कितने उम्मीदवार ने आजमाई किस्मत?
बीजेपी के मंत्रियों में मंगल पांडे (सीवान), नितिन नवीन (बांकीपुर), सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), जीवेश मिश्रा (जाले), संजय सरावगी (दरभंगा शहरी) और सुनील कुमार (बिहारशरीफ) चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा जेडीयू के प्रमुख मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी (सराय रंजन), श्रवण कुमार (नालंदा), मदन सहनी (बहादुरपुर) और महेश्वर हजारी (कल्याणपुर) भी किस्मत आजमा रहे हैं।
Live Updates
- 6 Nov 2025 10:00 AM IST
कहां कितनी वोटिंग?
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान हुआ है। सहरसा में सबसे ज्यादा 15.27% वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, लखीसराय 7 परसेंट के साथ रेस में सबसे पीछे है।



- 6 Nov 2025 9:49 AM IST
सुबह 9 बजे तक कितना हुआ मतदान? जानें
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक लगभग 13.13% मतदान दर्ज किया गया है।
- 6 Nov 2025 9:49 AM IST
नित्यानंद राय ने डाला वोट
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मतदान किया।
- 6 Nov 2025 9:43 AM IST
भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल ने किया मतदान
दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने मतदान किया।
- 6 Nov 2025 9:34 AM IST
सम्राट चौधरी ने किया जीत का दावा
बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने लोगों को बताया है कि 20 साल पहले बिहार कहां था और आज बिहार कहां है और पिछले 20 सालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए कितना काम किया है। हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं, बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। हम काम करने वाले लोग हैं, दूसरी तरफ घोषणा करने वाले लोग हैं।
- 6 Nov 2025 9:04 AM IST
रोजगार, शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवा के लिए वोट करें- तेजस्वी यादव
वोट डालने के बाद राजद नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं बिहार के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में वोट करें। रोजगार, शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवा के लिए वोट करें। हम जीतने वाले हैं, बिहार जीतने वाला है। 14 नवंबर को नई सरकार बनेगी।
- 6 Nov 2025 8:47 AM IST
'गरीबों को घरों में बंद कर उन्हें वोट मत करने दो', राजद नेता मीसा भारती का बयान
राजद नेता मीसा भारती ने कहा कि NDA के केंद्रीय मंत्री क्या कह रहे हैं, गरीबों को घरों में बंद कर दो और वोट मत करने दो। ये जंगलराज है और जब गरीबों का राज था, तब ये लोग उसे जंगलराज कहते थे, आज जंगलराज है। मोकामा में जिस तरह सत्ताधारी दल के संरक्षण में खूनी हत्याएं हो रही हैं, ये जंगलराज है। बिहार के युवाओं ने, बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है क्योंकि युवा डबल इंजन की सरकार से अपना हक और अधिकार मांगते-मांगते थक चुके हैं। इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी।
- 6 Nov 2025 8:45 AM IST
चिराग पासवान ने वोट की अपील कर राहुल गांधी को घेरा
केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर कहा, "सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि मतदान जरूर करें। मैं चाहता हूं कि आज मतदान का रिकॉर्ड बने और सबसे ज्यादा मतदान हो। आज सबको एकजुट होकर मतदान करना चाहिए।
राहुल गांधी की वोट चोरी के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने कहा, "अगर ये जानकारियां आपके सामने आई हैं तो आप कोर्ट का रास्ता क्यों नहीं अपनाते। SIR की प्रक्रिया से भी आपको समस्या है।
- 6 Nov 2025 8:37 AM IST
तेजस्वी यादव ने किया मतदान
राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि हम कहेंगे कि बदलाव जरूरी है, आइए नया बिहार बनाएं, आइए नई सरकार बनाएं।
- 6 Nov 2025 8:29 AM IST
राबड़ी देवी ने की वोट डालने की अपील
राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि मैं महिलाओं, बच्चों और सभी से अपील करती हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और वोट दें। इस बार बदलाव होगा, लोग बदलाव लाएंगे।
Created On :   6 Nov 2025 6:48 AM IST












