Bihar Assembly Election First Phase Voting: शाम 5 बजे तक 60.13% मतदान, बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32% वोटिंग, शेखपुरा रेस में सबसे पीछे

सुबह 11 बजे तक कितनी वोटिंग?
दोपहर 1 बजे तक कितनी वोटिंग?
दोपहर 3 बजे तक कितनी वोटिंग?
शाम 5 बजे तक कितनी वोटिंग?
पहले चरण में कितने उम्मीदवार ने आजमाई किस्मत?
बीजेपी के मंत्रियों में मंगल पांडे (सीवान), नितिन नवीन (बांकीपुर), सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), जीवेश मिश्रा (जाले), संजय सरावगी (दरभंगा शहरी) और सुनील कुमार (बिहारशरीफ) चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा जेडीयू के प्रमुख मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी (सराय रंजन), श्रवण कुमार (नालंदा), मदन सहनी (बहादुरपुर) और महेश्वर हजारी (कल्याणपुर) भी किस्मत आजमा रहे हैं।
Live Updates
- 6 Nov 2025 8:27 AM IST
वोट डालने घर से निकले राबड़ी-तेजस्वी
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए वोटर्स काफी उत्साह में नजर आ रहे हैं। केवल लोग ही नहीं बल्कि नेता भी अपने-अपने वोट डाल रहे हैं। इस बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपनी मां राबड़ी देवी के साथ मतदान करने घर से निकले हैं।
- 6 Nov 2025 8:18 AM IST
मतदाता केंद्रों के बाहर लंबी कतार, देखें वीडियो
#WATCH | वैशाली, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। वैशाली के एक मतदान केंद्र पर मतदाता मतदान करने के लिए कतार में खड़े हैं। #BiharElection2025 pic.twitter.com/CT5uV53mwh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025 - 6 Nov 2025 8:13 AM IST
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत अपना वोट डाला।
- 6 Nov 2025 8:09 AM IST
गिरिराज सिंह ने डाला वोट
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। कई जिलों में लोग अपने मताधिकार का उपयोग करने को लेकर उत्साह से भरपूर दिखे। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बाराहिया के इंटर-लेवल स्टेट-रन हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला।
- 6 Nov 2025 8:03 AM IST
बीजेपी उम्मीदवार का आरजेडी पर आरोप
बिहार सरकार में मंत्री और दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने कहा कि जिन्हें सत्ता में आना नहीं है वे(राजद) ऐसे झूठे वादे करेंगे। जनता ऐसी बातों को समझती है और आम जनता प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के साथ है। NDA भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और दरभंगा में भारी जीत हासिल करेगी।
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने कहा, "वे हारने के बाद की अपनी योजनाएं बना रहे हैं। उन्हें पता है कि महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ेगा, इसलिए वे पहले से ही योजना बना रहे हैं कि उसके बाद क्या बोलना है। जहां उनकी सरकार बनती है, वहां सब ठीक है, लेकिन जहां NDA जीतता है, वहां वे वोट चोरी वगैरह की झूठी कहानियां फैलाना शुरू कर देते हैं। NDA की लहर है और NDA की सरकार बनेगी।
- 6 Nov 2025 8:01 AM IST
पीएम ने की वोट डालने की अपील
पीएम मोदी ने कहा बिहार में आज लोकतंत्र के महापर्व का पहला चरण है। विधानसभा चुनाव के इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस अवसर पर, राज्य के उन सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। याद रखिए- पहले मतदान, फिर जलपान!
- 6 Nov 2025 7:47 AM IST
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने डाला वोट
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया।
- 6 Nov 2025 7:46 AM IST
उम्मीद करती हूं कि जो होगा सब के हित में होगा- मैथिली ठाकुर
लोक गायिका और अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं भगवान से यही मांगती हूं कि अगर मेरे हाथों से किसी की सेवा लिखी है तो मुझे ये अवसर मिले। उम्मीद करती हूं कि जो होगा सब के हित में होगा।"
- 6 Nov 2025 7:24 AM IST
वोट डालने के लिए लोगों की गई लंबी लाइन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। वीडियो वैशाली के एक मतदान केंद्र से है।
- 6 Nov 2025 7:17 AM IST
पहले चरण की वोटिंग शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। 1 हजार से भी ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला तीन करोड़ से भी अधिक मतदाताओं के हाथ में है।
Created On :   6 Nov 2025 6:48 AM IST












