Bihar Assembly Election First Phase Voting: शाम 5 बजे तक 60.13% मतदान, बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32% वोटिंग, शेखपुरा रेस में सबसे पीछे

सुबह 11 बजे तक कितनी वोटिंग?
दोपहर 1 बजे तक कितनी वोटिंग?
दोपहर 3 बजे तक कितनी वोटिंग?
शाम 5 बजे तक कितनी वोटिंग?
पहले चरण में कितने उम्मीदवार ने आजमाई किस्मत?
बीजेपी के मंत्रियों में मंगल पांडे (सीवान), नितिन नवीन (बांकीपुर), सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), जीवेश मिश्रा (जाले), संजय सरावगी (दरभंगा शहरी) और सुनील कुमार (बिहारशरीफ) चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा जेडीयू के प्रमुख मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी (सराय रंजन), श्रवण कुमार (नालंदा), मदन सहनी (बहादुरपुर) और महेश्वर हजारी (कल्याणपुर) भी किस्मत आजमा रहे हैं।
Live Updates
- 6 Nov 2025 7:00 AM IST
पहले चरण की वोटिंग पर जेडीयू नेता नीरज कुमार का बयान
बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण अधिकार वोट का अधिकार है। स्वाभाविक है कि एनडीए को जनता का समर्थन मिलेगा क्योंकि उसे बेटियों का समर्थन प्राप्त है।
- 6 Nov 2025 6:59 AM IST
भाजपा उम्मीदवार संजय गुप्ता ने की वोट डालने की अपील
बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश भाजपा सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि मैं सभी से विकास के लिए वोट करने के लिए कहना चाहता हूं। मैं आपके साथ खड़ा हूं और हालांकि चुनाव के दौरान मैं आपसे नहीं मिल पाया लेकिन आने वाले दिनों में मैं आपके साथ रहूंगा। पूरे उत्साह के साथ वोट करें ताकि हम एक आदर्श कुम्हरार बना सकें।
- 6 Nov 2025 6:56 AM IST
पहले चरण में इन सीटों पर इतने मतदाता
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें दीघा (पटना) में सर्वाधिक 4.58 लाख वोटर्स हैं। वहीं, बरबीघा (शेखपुरा) में सबसे कम 2.32 लाख वोटर्स हैं। कुढ़नी और मुजफ्फरपुर की बात करें तो यहां पर सबसे ज्यादा 20-20 उम्मीदवार हैं। वहीं, भोरे, अलौली और परबत्ता में केवल 5-5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण में कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। कुल वोटर्स से 10.72 लाख नए मतदाता हैं, जबकि 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 7.38 लाख है।
- 6 Nov 2025 6:55 AM IST
किस दल से कितने उम्मीदवार मैदान में?
पहले चरण में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए की तरफ से JDU के 57 उम्मीदवार, बीजेपी के 48, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 13 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 2 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरी ओर महागठबंधन की बात करें तो यहां आरजेडी के 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 24 और वाम दलों के 14 कैंडिडेट्स मैदान में हैं।
इनके अलावा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के 6-6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सीपीएम तीन सीटों पर और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) दो सीटों पर उतरे हैं। इस चरण में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने 118 उम्मीदवार पर भरोसा जताया है।
Created On :   6 Nov 2025 6:48 AM IST












