Bihar Politics: बिहार में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मचा घमासान, इसको लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कह दी ये बड़ी बात

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। सभी पार्टियां अपनी ताकत दिखाने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी मोतिहारी के गांधी मैदान में रैली को संबोधित करने वाली है। वहीं, महागठबंधन और एनडीए के बीच सीएम फेस को लेकर जवाबी हमला जारी है। लेकिन, अभी तक महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर संसय बरकरार। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इंडिया गठबंधन में सीएम चेहरा तेजस्वी यादव होंगे। लेकिन इस पर महागठबंधन में शामिल दलों की तरफ से अभी कुछ नहीं कहा गया है।
कौन तय करेगा सीएम चेहर- पप्पू यादव
राजद के नेता जहां तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने पर अड़ी है। वहीं, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन में सीएम चेहरे को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। उसके बाद उनसे सीएम चेहरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा चुनाव के बाद विधायक मुख्यमंत्री का चेहर तय करेंगे।
निर्दलीय सांसद ने आगे कहा, "जनता हमारे विधायकों का चयन करेगी और विधायक मुख्यमंत्री का चयन करेंगे। अभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का मुद्दा नहीं है, यह हमारे नेता ने साफ कह दिया है। एनडीए से पूछिए कि उनका सीएम फेस कौन है।
अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि हम उनके नेतृत्व में लड़ेंगे। लेकिन सीएम फेस बाद में बताएंगे। आगे पप्पू यादव ने कहा कि नेता का सम्मान, कांग्रेस पार्टी और वर्कर का सम्मान इन सब से कोई समझौता नहीं होगा।"
प्रियंका गांधी का मोतीहारी में आगमन
पप्पू यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी मोतिहारी में एक रैली करेंगी। जिसमें वह एनडीए के सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेंगी। उन्होंने लोगों से प्रियंका गांधी की सभा में बड़ी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। जिसमें वह युवाओं के रोजगार के मुद्दे को उठाएंगी। साथ ही साथ बेटियों के हक की भी बात करेंगी। प्रियंका गांधी 26 सितंबर को मोतिहारी के गांधी मैदान में आ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली संविधान और लोकतंत्र को बचाने वाली रैली होगी। पप्पू यादव ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट अधिकार यात्रा सहित कई यात्राएं की जाएंगी।
Created On :   24 Sept 2025 12:29 AM IST