UP News: गार्गी पटेल मारपीट मामले को लेकर सपा व अखिलेश पर हमलावर बीजेपी, कहा सपा में गुंडाराज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश में सपा की नेता गार्गी पटेल पर उनके ही घर में हुए हमले और मारपीट मामले पर सियासी बयानबाजी शुरु हो गई है। सत्तारूढ़ बीजेपी पार्टी के नेता सपा चीफ व पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमलावर है। सपा महिला नेता की मारपीट को लेकर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा अखिलेश यादव की पार्टी के अंदर गुंडाराज है, ये तो सब जानते ही हैं, ये पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं करती यह भी जगजाहिर होता जा रहा है, साथ ही साथ एक और संदेश गया है कि PDA के अंदर जो पिछड़ा है वो यादव है, कोई अन्य जाति नहीं है, उनका PDA केवल एक दिखावा है जिसमें पिछड़े का दर्जा केवल एक ही समाज को दिया गया है।
यह भी पढ़े -'बीजेपी सरकार ने झूठे मुकदमे लगा-लगाकर जेल...' सपा नेता के बेटे की सजा रद्द होने पर BJP पर गरजे संजय सिंह
सपा की नेता गार्गी पटेल पर उनके ही घर में हुए हमले पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा ये दुखद है। महिला उत्पीड़न कुछ पार्टियों की आदत बन चुकी है। 2 दिन पहले सपा के कार्यक्रम में मंच पर 2 महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई थी। इस प्रकार से घर में घुसकर महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार, एक तरफ PM नारी शक्ति वंदन अधिनियम ला रहे हैं और ये लोग उसका विरोध कर रहे थे। अब समझ आया कि कांग्रेस और सपा का नारियों के प्रति असम्मान की भावना ही शायद विरोध का कारण बनी।
यह भी पढ़े -नतीजों में आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी ,दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस, सीएम मान ने कहा लोगों ने आप के धर्मनिरपेक्ष प्रशासन को दी मान्यता
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने अखिलेश यादव की पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा सपा बलात्कारियों के बचाव में आकर कहती है कि बच्चे हैं गलती हो जाती है। ये वो पार्टी है जिसमें आजम खान हैं जिन्होंने जया प्रदा से लेकर रमा देवी के बारे में क्या-क्या अपशब्द हो महिला विरोधी बातें बोलीं। ये नवाब यादव की पार्टी है जिसने PDA समाज की एक बेटी के साथ बलात्कार किया तो डिंपल यादव और अखिलेश यादव ने उसको पूरा संरक्षण दिया। अब एक घटना सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि सपा की ही एक महिला नेत्री की उन्हीं के पार्टी नेता ने पिटाई कर दी। अखिलेश यादव और डिंपल यादव इस पर चुप क्यों हैं?
आपको बता दें यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव है, ऐसे में महिला सुरक्षा और महिला अधिकार सूबे की राजनीति के लिए काफी अहम मुद्दे रहेंगे।
Created On :  
