इंडिया गठबंधन पर निशाना: दिल्ली में AAP और कांग्रेस के बीच हुए सीट शेयरिंग पर बीजेपी नेता का तंज, बोले- 'जीरो को जीरो से जोड़े तो...'

दिल्ली में AAP और कांग्रेस के बीच हुए सीट शेयरिंग पर बीजेपी नेता का तंज, बोले- जीरो को जीरो से जोड़े तो...
  • दिल्ली में 'आप' और कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन
  • दिल्ली में कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
  • दिल्ली में 'आप' चार सीटों पर लड़ेगी चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने पांच राज्यों में एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जिनमें दिल्ली, गुजरात, गोवा, चंड़ीगढ़ और हरियाणा शामिल हैं। दिल्ली की कुल सात सीटों पर 'आप' और कांग्रेस के बीच 4:3 का फॉर्मूला तय हुआ है। ऐसे कांग्रेस दिल्ली की तीन और आम आदमी पार्टी चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ती नजर आएगी। हालांकि, मौजूदा समय दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। ऐसे में दोनों पार्टी की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की जाए।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कसा तंज

इस बीच इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "उनके('आप' और कांग्रेस) गठबंधन से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। अभी दिल्ली में 7 और जीरो हैं, आप शून्य है, कांग्रेस शून्य है। राजनीतिक समीकरण में जीरो को जीरो से जोड़ा जाता है तो हल जीरो ही निकलता है। दिल्ली की जनता भाजपा के साथ है, जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस दोनों भ्रष्टाचारी एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। ऐसे भ्रष्टाचारियों को देश पसंद नहीं करेगा।"

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में हुए कांग्रेस और 'आप' के बीच हुए सीट बंटवारे को लेकर कड़ा प्रहार किया है। हालांकि, अभी तक इंडिया गठबंधन की ओर से इस बयान को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Created On :   24 Feb 2024 6:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story