विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की

भाजपा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
  • भाजपा ने मिजोरम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है
  • 7 नवंबर को मिजोरम में होंगे विस चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने मिजोरम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, प्रतिमा भौमिक, संबित पात्रा और अनिल एंटनी सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

भाजपा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित पूर्वोत्तर राज्यों के कई दिग्गज नेताओं को भी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है। मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Oct 2023 3:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story