BiharElections2025: भाजपा ने18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जानिए किस नेता को कहां से मिला टिकट

भाजपा ने18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जानिए किस नेता को कहां से मिला टिकट

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। आपको बता दें बिहार में राजनैतिक दल सक्रिय हो गए है, उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है। बीती देर रात बीजेपी ने अपनी 18 नामों की तीसरी लिस्ट जारी की। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अब तक सभी 101 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची में रामनगर से नन्द किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय, बगहा से राम सिंह और लौरिया से विनय बिहारी को उम्मीदवार बनाया गया है। नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह को टिकट मिला है।

चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता और कोचाधामन से बीणा देवी चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। बायसी से विनोद यादव, राघोपुर से सतीश कुमार यादव और बिहपुर से कुमार शैलेंद्र को प्रत्याशी बनाया है। पीरपैंती से मुरारी पासवान, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह, मोहनिया से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत बिंद और गोह से रणविजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

आपको बता दें इससे पहले बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर के नाम की भी घोषणा की गई। भाजपा की दूसरी सूची में अलीनगर से मैथिली ठाकुर, हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद, मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार और गोपालगंज सीट से सुभाष सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। बनियापुर से केदार नाथ सिंह, छपरा से छोटी कुमारी, सोनपुर से विनय कुमार सिंह और रोसड़ा से बीरेंद्र कुमार को टिकट मिला है। बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से डॉ० सियाराम सिंह, अगिआंव से महेश पासवान, शाहपुर से राकेश ओझा और बक्सर से रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा चुनाव मैदान में हैं।।

उससे एक दिन पहले बीजेपी ने मंगलवार को 71 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में दोनों डिप्टी सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम समेत बिहार के कई मंत्रियों को टिकट दिया गया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ेंगे।

Created On :   16 Oct 2025 9:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story