आरोप: 'BJP का 400 पार नारा संविधान को खत्म करने के लिए...' कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

BJP का 400 पार नारा संविधान को खत्म करने के लिए... कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • कांग्रेस नेता उदित राज ने बीजेपी पर कसा तंज
  • बोले- '400 पार का नारा संविधान खत्म करने के लिए'
  • बीजेपी 400 सीटों पर हारेगी- कांग्रेस नेता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता उदित राज सोमवार को पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में बीजेपी के '400 पार' वाले नारे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जो 400 पार का नारा दिया है, वह संविधान को खत्म करने के लिए दिया है। अगर संविधान खत्म हुआ तो जनता से उसके अधिकार छीन लिए जाएंगे। हम दलित, पिछड़ों आदिवासियों को आगाह करना चाहते हैं कि आने वाले चुनावों में बीजेपी की जमानत जब्त कराइए नहीं तो देश में गुलामी लौट आएगी।

400 पार नहीं बल्कि 400 पर हार

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि भाजपा दलितों और आदिवासियों को आज भी गुलाम समझती है। रविवार को जब माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू लाल कृष्ण आडवाणी को उनके निवास पर भारत रत्न से सम्मानित कर रही थी तो प्रधानमंत्री मोदी राजा की तरह कुर्सी पर बैठे रहे। क्या अब के पहले कभी ऐसा अपमान किसी प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति का किया किया? पूर्व में भी प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ऐसा ही किया। अब दलित और ओबीसी इनकी मंशा को समझ चुके हैं। आगामी लोक सभा में 400 पार नहीं बल्कि इनकी 400 सीटों पर हार होगी।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि सत्यपाल मलिक जी ने कहा, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अपॉइंटमेंट भी PMO द्वारा तय किया जाता है।' आडवाणी को 'भारत रत्न' देने के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू खड़ी थीं तो मोदी राजा की तरह बैठे थे। नई संसद के उद्घाटन के दौरान भी इन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को नहीं बुलाया।

Created On :   1 April 2024 4:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story