लोकसभा चुनाव 2024: आज शाम थम जाएगा लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार, 25 मई को 58 सीटों पर होगा मतदान

आज शाम थम जाएगा लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार, 25 मई को 58 सीटों पर होगा मतदान
  • 2019 में 58 में से 40 सीटों पर बीजेपी की जीत
  • 4 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही बसपा
  • कांग्रेस का नहीं खुला था खाता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार आज 23 मई गुरुवार शाम को थम जाएगा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान होना है। आम चुनाव के 6 वें चरण में जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र भी शामिल है, जहां मतदान होना हैं। वैसे यहां तीसरे चरण में मतदान होना था लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते मतदान को टालते हुए तीसरे की बजाय छठे चरण के लिए स्थगित कर दिया गया था।

आपको बता दें 25 मई को छठे चरण की वोटिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, निरहुआ, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और मनोहर लाल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। 25 मई को होने वाले मतदान में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, दिल्ली की सभी सात, ओडिशा की छह और झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। साथ ही जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी मतदान होगा। इस चरण में जम्मू कश्मीर की एक सीट पर ही मतदान होगा।

आपको बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में 6 वें चरण में शामिल इन 58 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थीं। वहीं दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी रही। तब इस चरण की चार सीटें बसपा के खाते में आई थीं। वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। पिछले लोकसभा चुनाव में इन 58 सीटों पर कुल 64.22% फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा 84.59 फीसदी मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ था। वहीं, सबसे कम 8.98 फीसदी मतदान जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया था।

Created On :   23 May 2024 11:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story