विधानसभा चुनाव 2023: जल्द ही जारी हो सकती है छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, इस बार का विस चुनाव बीजेपी-कांग्रेस में नेक टू नेक

जल्द ही जारी हो सकती है छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, इस बार का विस चुनाव बीजेपी-कांग्रेस में नेक टू नेक
  • बीजेपी-कांग्रेस में नेक टू नेक चुनाव
  • सीजी में 7 और 17 नवंबर को होने हैं विस चुनाव

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अपनी दूसरी लिस्ट जारी करने की तैयारी में है। इस मामले पर प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि 18 अक्टूबर को इसे लेकर एक अहम मीटिंग होने वाली है। आज-कल में छत्तीसगढ़ की सूची जारी कर दी जाएगी। आज यानी बुधवार 18 अक्टूबर कांग्रेस की CEC की बैठक होने वाली है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश को लेकर भी चर्चा होगी

सिंह ने सूची पर कहा कि, उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा चल रही है कुछ समय बाद इनके नामों पर मुहर लग जाएगी उसके बाद लिस्ट सार्वजनिक कर दी जाएगा। छत्तीसगढ़ का रण इस बार काफी अहम होने जा रहा है। बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही चुनाव जीतने का दावा कर रही हैं। सीजी में विस चुनाव दो चरणों में तय किए गए हैं जिनकी तारीख 7 और 17 नवंबर मुकर्रर की गई है।

पाटन से चुनाव लड़ेंगे सीएम भूपेश बघेल

कांग्रेस पार्टी ने नवरात्री के पहले दिन ही छत्तीसगढ़ के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। 90 विधानसभा सीटों वाले राज्यों में पार्टी ने 30 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस आज या कल दूसरी सूची जारी कर सकती है जिनमें 30 प्रत्याशियों के नाम शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस उन जगहों को ज्यादा तरजीह दे रही है जहां बीजेपी से नेक टू नेक फाइट है। पहली सूची में प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल को पाटन से और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को अंबिकापुर से चुनावी मैदान में उतारा है।

प्रदेश की जनता फिर दे आशीर्वाद

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ महतारी का मिला आशीर्वाद अब क्षेत्र की जनता भी कांग्रेस पार्टी को देगी। कांग्रेस ने बीते पांच वर्षों में प्रदेश की जनता का काफी ख्याल रखा है, अब इनकी बारी है एक बार फिर से हमें आशीर्वाद दें। उन्होंने आगे कहा था कि, पाटन विधानसभा से एक बार फिर कांग्रेस नेतृत्व ने मौका दिया है उसके लिए आभार जताता हूं।

18 से 20 के बीच लिस्ट जारी

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी दूसरी सूची के लिए 30 प्रत्याशियों के नाम करीब-करीब फाइल कर लिए हैं। आज की बैठक के बाद इस पर मुहर लग जाएगी। कांग्रेस तीन चरणों में छत्तीसगढ़ की सूची जा कर सकती है। सीजी में विधानसभा सीटों की संख्या 90 है। जिस पर पहले ही कांग्रेस ने 30 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। जबकि दूसरी सूची पर मंथन जारी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 18 से 20 के बीच कभी भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है।

Created On :   18 Oct 2023 7:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story