Bihar Politics: कानून व्यवस्था को लेकर चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, कहा- 'ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं'

कानून व्यवस्था को लेकर चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, कहा- ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं
  • चिराग पासवान ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना
  • कानून व्यवस्था को लेकर खड़े किए सवाल
  • सरकार का समर्थन करने को बताया दुखद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चिराग पासवान की तरफ से लगातार कानून व्यवस्था को लेकर सवाल आ रहे हैं। चिराग पासवान कई समय से नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने फिर से नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार की पुलिस और प्रशासन को भी निकम्मा बताया है। चिराग पासवान ने ये भी कह दिया है कि, दुख होता है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध बेलगाम है। मिली जानकारी के मुताबिक, फिर से महिला अभ्यार्थी के साथ दुष्कर्म हुआ है और जिसके बाद ही चिराग पासवान का गुस्सा फूटा है। उन्होंने इसलिए ही पुलिस और प्रशासन दोनों को निकम्मा करार दे दिया है।

चिराग पासवान ने की पत्रकारों से बात

चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया है कि, बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अपराधियों के आगे नतमस्तक नजर आ रही है। ऐसा लगने लगा है कि प्रशासन इन घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तरह से असफल रहा है। अगर आगे भी ऐसा ही चलता रहता है तो आने वाले समय में राज्य के लिए बहुत ही ज्यादा बुरा हो सकता है।

विपक्ष की तरफ से उठाए गए सवालों पर चिराग का बयान

चिराग पासवान ने विपक्षियों की तरफ से उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया गया है। चिराग पासवान ना कहना है कि, अगर हम ये मान लें कि ये घटनाएं सरकार को बदनाम करने के लिए की जा रही हैं, तब भी ये जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ प्रशासन की ही है। जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान अक्सर बढ़ते हुए अपराधों को लेकर बोलते आए हैं। उन्होंने पहले भी कहा था कि, बिहार में पुलिस की जिम्मेदारी क्या है? समझ में ही नहीं आ रहा है। उन्होंने ये भी कहा था कि, चुनावी साल में बढ़ रहे अपराधों से लोग बहुत ही ज्यादा परेशान हैं। इससे सरकार को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकार की छवि बिगड़ रही है।

Created On :   26 July 2025 4:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story