लोकतंत्र के मंदिर में लोकतंत्र का चीरहरण: चुनाव आयोग को आगे करके भाजपा अपना काम करवा रही है -तेजस्वी यादव

- उनके वोटों को काट रहे हैं जो भाजपा को वोट नहीं देते- मंत्री हरपाल सिंह चीमा
- एक ही EPIC नंबर पर गुजरात और बंगाल पर मतदाता कैसे -टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी
- कई बार सुप्रीम कोर्ट की भी बात को भी नहीं मान रहा है चुनाव आयोग
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में TMC सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कल दिल्ली में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों, जिसमें कई महिला सांसद भी शामिल थीं, उनके साथ दिल्ली पुलिस ने जैसा बर्ताव किया उससे यह स्पष्ट है कि चुनाव आयोग डरा हुआ है। उनके पास हमारे(विपक्ष) सवालों का कोई जवाब नहीं है। अगर आपके पास जवाब है तो आप जवाब दो कि एक ही EPIC नंबर पर गुजरात और बंगाल पर मतदाता कैसे हैं? एक ही नाम पर अलग-अलग मतदान केंद्र पर वोटर्स कैसे हैं?
उन्होंने आगे कहा चुनाव आयोग कह रहा है कि वोटर लिस्ट में गलती है। यदि मान लें कि वे(चुनाव आयोग) सही कह रहे हैं तो ऐसे में एक साल पहले देश के प्रधानमंत्री भी इसी मतदाता सूची और निर्वाचक नामावली के आधार पर, भाजपा के 240 सांसद चुने गए हैं, देश के गृह मंत्री चुने गए, देश के स्वास्थ्य मंत्री, रक्षा मंत्री चुने गए हैं। अगर आप SIR करना चाहते हैं तो कीजिए लेकिन पहला कदम यह होना चाहिए कि लोकसभा भंग की जाए। इसी वोटर लिस्ट के आधार पर आप चुनकर आए हैं लेकिन आप कह रहे हैं कि बंगाल में मतदाता सूची गलत है लेकिन गुजरात में सही है। अगर SIR होगा तो पूरे देश में होगा।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में SIR होने पर कहा यह बिहार का दुर्भाग्य है। लगातार कई मतदाताओं का नाम काटा जा रहा है, कई लोगों के पास दस्तावेज नहीं है और कई लोग ऐसे हैं जो बिहार के बाहर रह रहे हैं लेकिन बिहार में ही मतदान करते हैं। यह भाजपा का षड्यंत्र है और भाजपा, चुनाव आयोग को आगे करके अपना काम करवा रही है। बिहार को जरूरत विशेष पैकेज और विशेष राज्य के दर्जे की थी ताकि बिहार आगे बढ़े। लेकिन SIR करवाया जा रहा है। SIR का कोई विरोध नहीं कर रहा है बल्कि उसकी प्रक्रिया का विरोध है। उप मुख्यमंत्री ने तो खुद सारा मामला चुनाव आयोग पर थोप दिया। इस SIR पर कल कोर्ट में सुनवाई है। लोग अपने पक्ष को रखेंगे लेकिन कई बार चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट की भी बात को नहीं मान रहा है। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्थान होने का दुरुपयोग कर रहा है।
पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण पर कहा देश में ऐसा लगता है कि आने वाले समय में लोकतंत्र को खत्म कर दिया जाएगा। भाजपा ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म करने की रणनीति बना ली है। उसी के तहत अब वे उन लोगों के मतदान को काट रहे हैं जो भाजपा को वोट नहीं देते। ये वोट चोरी का सिलसिला भाजपा ने शुरू किया है और अब देश के लोग एकजुट होंगे। जो भी देश के लोगों के साथ धोखा करने का प्रयत्न करता है, देश के लोग उसे सबक सिखाते हैं। आने वाले समय में भाजपा को लोग बड़े स्तर पर सबक सिखाएंगे और सत्ता से बाहर करेंगे।
सपा सांसद राजीव राय ने कहा, "यह अराजक सरकार है, तानाशाही सरकार है। लोकतंत्र के मंदिर में जब लोकतंत्र का 'चीरहरण' हो रहा हो और उस पर चर्चा ना हो तो उससे बड़ी दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है?'वोट चोर' सरकार इस डर से चर्चा नहीं करवाना चाहती है क्योंकि वे जानते हैं कि वे तार-तार हो जाएंगे। सरकार जब तक लोकतंत्र के सबसे बड़े स्तंभ के बारे में चर्चा नहीं कर लेती है तब तक कोई चर्चा नहीं होगी
Created On :   12 Aug 2025 3:36 PM IST