चुनाव धांधली: AICC की बैठक, चुनावी धोखाधड़ी के खिलाफ देशव्यापी अभियान पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक

- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे
- मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और चुनावी धोखाधड़ी के खिलाफ बैठक
- बिहार में SIR के माध्यम से 65 लाख वोट काटे जा रहे हैं -कांग्रेस
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिवों, प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक के लिए AICC मुख्यालय पहुँचीं। यह बैठक मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और चुनावी धोखाधड़ी के खिलाफ देशव्यापी अभियान पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिवों, प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक के लिए AICC मुख्यालय पहुँचीं।यह बैठक मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और चुनावी धोखाधड़ी के खिलाफ देशव्यापी अभियान पर चर्चा के लिए… pic.twitter.com/SwHP4kJwGz— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2025
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट सभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिवों, प्रभारियों और प्रमुख संगठनों के प्रमुखों की बैठक के लिए AICC मुख्यालय पहुंचे।यह बैठक मतदाता सूची में हेराफेरी और चुनावी धोखाधड़ी के खिलाफ देशव्यापी अभियान पर चर्चा के लिए बुलाई गई है।… pic.twitter.com/Wgx3Zo7Xjc— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2025
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राज्यसभा से विपक्ष के सांसदों के वॉक आउट पर कहा बिहार में SIR के माध्यम से 65 लाख वोट काटे जा रहे हैं। यही प्रक्रिया अब असम में की जा रही है, इसी प्रक्रिया को बंगाल में करने की तैयारी है। यानी पूरे देश में वोट का अधिकार नहीं रहेगा। जिसको चुनाव आयोग और भाजपा चाहेगी वो वोट डाल पाएगा। प्रजातंत्र से गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और भाजपा के खिलाफ विचारधारा रखने वालों की भागीदारी खत्म... वोट काटने से संविधान मर जाएगा। संसद की मर्यादाएं मर जाएंगी। इसलिए विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राज्यसभा से विपक्ष के सांसदों के वॉक आउट पर कहा, "बिहार में SIR के माध्यम से 65 लाख वोट काटे जा रहे हैं। यही प्रक्रिया अब असम में की जा रही है, इसी प्रक्रिया को बंगाल में करने की तैयारी है। यानी पूरे देश में वोट का अधिकार नहीं… pic.twitter.com/bxzTfvKrNR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2025
Created On :   12 Aug 2025 5:34 PM IST