79वें स्वतंत्रता दिवस: सीएम रेखा गुप्ता ने लड़कियों के लिए तिरंगा साइक्लोथॉन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाा

सीएम रेखा गुप्ता ने लड़कियों के लिए तिरंगा साइक्लोथॉन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाा
  • लड़कियों के लिए तिरंगा साइक्लोथॉन रैली
  • दिल्ली की बेटियां अपनी साइकिल के साथ देश को गति देने, देश की समृद्धि में अपना योगदान देने आई हैं- सीएम
  • संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा बाइक रैली ’ पर कहा भारत मां की जय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘लड़कियों के लिए तिरंगा साइक्लोथॉन’ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दिल्ली की बेटियों द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। दिल्ली की बेटियां आज अपनी साइकिल के साथ देश को गति देने, देश की समृद्धि में अपना योगदान देने आई हैं। दिल्ली सरकार भी यह प्रण लेती है कि राज्य की सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करेगी। मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देती हूं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा बाइक रैली ’ पर कहा भारत मां की जय के स्वर के साथ में आज हजारों बाइकें यहां से रवाना हो रही हैं। सांसदों से लेकर हमारी सेना तक, सभी लोग बाइक रैली के माध्यम से अपनी देशभक्ति और अपने मन के भाव प्रकट कर रहे हैं। दिन प्रतिदिन हमारा प्यार, हमारा जोश और हमारी उमंग हर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के साथ बढ़ती जा रही है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने इस राष्ट्रीय उत्सव को हर घर का उत्सव बना दिया। हर घर तिरंगा के माध्यम से आज बच्चा-बच्चा राष्ट्रीयता की भावना को अपने अंदर लेकर चल रहा है। हर व्यक्ति अपनी देशभक्ति को प्रकट का माध्यम इन तिरंगा यात्राओं को बना रहा है। AAP और कांग्रेस सांसदों के आयोजन में शामिल ना होने पर उन्होंने कहा 2014 से पहले इस प्रकार से स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए आपने कब देखा? आज जो लोग संविधान की कॉपी जेब में लेकर घूम रहे हैं, उनके हाथ में आपको तिरंगा नहीं दिखेगा। ये वही लोग हैं जो देश को बांटने में विश्वास रखते हैं, देश की अखंडता में विश्वास नहीं रखते हैं।

Created On :   12 Aug 2025 1:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story