चुनाव 2023: सीएम गहलोत बोले कांग्रेस के पक्ष में अंडरकरंट है, पूर्व सीएम राजे ने कहा 3 को पता चलेगा

सीएम गहलोत बोले कांग्रेस के पक्ष में अंडरकरंट है, पूर्व सीएम राजे ने कहा 3 को पता चलेगा
  • कांग्रेस के पक्ष में अंडरकरंट
  • मतदान से पहले पक्ष विपक्ष की बयानबाजी
  • पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, जोधपुर। राजस्थान में चुनावी शोरगुल थमने के बाद कल 25 नवंबर शनिवार को वोटिंग होंगी। लेकिन उससे एक दिन पहले भी बीजेपी और कांग्रेस की ओर से एक दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप का खेल जारी है। मतदान से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे यानी भाजपा वाले हमारी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे। एक चुनी हुई सरकार को गिराना पाप है, जनता इसका बदला लेगी। कांग्रेस के पक्ष में अंडरकरंट है।

गहलोत के अंडरकरंट के बयान पर पलटवार करते हुए झालावाड़ में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि उन्हें 3 तारीख को पता चलेगा कितना अंडरकरंट है, तब तक अंडरकरंट रहने दीजिए।

Created On :   24 Nov 2023 1:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story