Rekha Gupta Attack Accused: सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, पहली तस्वीर आई सामने, जानें कौन है 41 वर्षीय राजेश?

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, पहली तस्वीर आई सामने, जानें कौन है 41 वर्षीय राजेश?
  • सीएम आवास जनसुवाई के समय रेखा गुप्ता पर हुआ हमला
  • जनसुनवाई के समय शख्स ने रेखा गुप्ता को मारा थप्पड़
  • पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के समय हमला हुआ है। जिस शख्स ने हमला किया था उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने क्यों हमला किया था इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

किसने मारा रेखा गुप्ता को थप्पड़?

जानकारी के मुताबिक, जिस आरोपी ने सीएम रेखा को थप्पड़ मारा है उसका नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया गया है। आरोपी राजकोट का रहने वाला बताया जा रहा है, साथ ही उसकी उम्र 41 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया और आरोपी की तरफ से दी गई जानकारियों को वैरिफाई किया। अब भी वेरिफिकेशन का प्रोसेस जारी है।

जनसुनवाई में किया हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स का कोई परिवार वाला जेल में है। उसको छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर आया था, जिसका मामला कोर्ट में लगातार चल रहा है। मुख्यमंत्री पर हमला करने से पहले उन्हें कुछ कागज दिए और एक अदालती मामले का हवाला दिया। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल मुख्यमंत्री एक डॉक्टर की निगरानी में थीं और अब वे बिल्कुल ठीक हैं और अपना काम कर रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हमले पर आतिशी ने दी थी प्रतिक्रिया

आतिशी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध के लिए जगह है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Created On :   20 Aug 2025 11:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story