ओडिशा: चुनाव आयोग सितंबर में शुरू करेगा ओडिशा में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण, बीजेपी विधायक ने दिया बड़ा बयान

- कांग्रेस और BJD सामंतवादी मानसिकता का परिचय दे रही है- बीजेपी
- बिहार जैसा ओडिशा में न हो- कांग्रेस
- पूरे देश में SIR के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में आवाज उठ रही है
डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण सितंबर में शुरू किया जाएगा। इसे लेकर भाजपा विधायक मानस कुमार दत्ता ने कहा ओडिशा में SIR(विशेष गहन पुनरीक्षण) शुरू हो, ये सामान्य लोगों की बहुत दिन से मांग है। चुनाव आयोग की ओर से इसे सितंबर में शुरू किया जाएगा। देश के हित में चुनाव आयोग काम कर रहा है। कांग्रेस और BJD सामंतवादी मानसिकता का परिचय दे रही है।
ओडिशा में 24 साल बाद भारत निर्वाचन आयोग अगले महीने से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू करेगा, राज्य चुनाव आयोग ने बीते दिन जानकारी देते हुए कहा कि एसआईआर को राज्य भर के 45,000 बूथों के लिए जनशक्ति जुटाने की तैयारी चल रही है। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों को एसआईआर करने को कहा है।इस कड़ी में ओडिशा में एसआईआर किया जाएगा।
कांग्रेस नेता निशिकांत मिश्रा ने कहा चुनाव आयोग ने सितंबर से ओडिशा में SIR शुरू करने की घोषणा की है। हमारी मांग रहेगी कि बिहार में जिस तरह 65 लाख मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाया गया, ओडिशा में ऐसा न हो। पूरे देश में SIR के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में आवाज उठ रही है। अगर ओडिशा में भी SIR के दौरान कोई गड़बड़ होती है तो यहां भी हमारी आवाज़ उठेगी।
Created On :   20 Aug 2025 10:55 AM IST