मौसम अपडेट: यूपी-बिहार में मानसून हुआ धीमा, मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

- देशभर में मानसून का दौर है जारी
- यूपी बिहार में मानसून हुआ धीमा
- मुंबई में भारी बारिश ने लोगों की बढ़ाई परेशानी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मौसम में लगातार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। हर जगह बारिश हो रही है लेकिन यूपी बिहार में बारिश थमी हुई है और लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, महाराष्ट्र में जमकर बारिश हो रही है। साथ ही बाढ़ जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली में मौसम के बारे में जानें तो, यहां बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश देखी जा सकती है, वहीं, दिल्ली में यमुना का स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति के भी आसार बन रहे हैं।
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी-बिहार के मौसम के बारे में बात करें तो, उत्तर प्रदेश में कई दिनों से भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश स्थानों में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुच दिनों में यूपी में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। साथ ही यूपी में गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।
वहीं, बिहार में आने वाले दो दिनों तक लोगों को गर्मी से आराम मिल सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दो तीन दिनों में भारी बारिश के आसार बताए हैं।
उत्तराखंड में बारिश से मिली राहत
उत्तराखंड में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी लेकिन अब ये दौर थोड़ा थमा है। बारिश में कमी दर्ज की गई है। लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दो-चार दिनों में राज्य में फिर से भारी से भी ज्यादा भारी बारिश की संभावना जताई है।
महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति
महाराष्ट्र में भारी बारिश से लोगों के हाल-बेहाल हैं। लगातार सड़कें जाम हैं और तो और बाढ़ जैसे आसार भी देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक और पुणे में आज भारी बारिश हो सकती है।
Created On :   20 Aug 2025 11:18 AM IST