लोकसभा चुनाव 2024: उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर प्रचार के दौरान हमला

उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर प्रचार के दौरान हमला
  • कन्हैया के समर्थकों ने हमलावर को पकड़ा
  • माला पहनाने के बहाने दो युवकों ने किया हमला
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष है कुमार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को बीते दिन माला पहनाने के बहाने दो युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने दिल्ली में प्रचार कर रहे कन्हैया कुमार को थप्पड़ भी मारे। कन्हैया के समर्थकों ने हमलावर को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। मारपीट की ये घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में स्थित करतार नगर में हुई।आपको बता दें कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष है।

आपको बता दें सात लोकसभा सीटें वाली भारत की राजधानी दिल्ली में 25 मई को मतदान होना है। भाजपा सातों सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में गठबंधन है। आम आदमी पार्टी चार सीटों पर और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के खाते में आई इन तीन सीटों में से एक सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली की है, जहां से कन्हैया कुमार चुनावी मैदान में हैं।

युवा नेता कन्हैया कुमार का मुकाबला बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से है। यह सीट सबसे अधिक चर्चाओं में है। कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली समेत कई नेता अपने पद व पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। लवली कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ पर चुनाव लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार के प्रचार के दौरान हमलावरों ने माला पहनाने के बहाने नजदीक आए और हमला किया साथ ही उनमें से एक युवक ने कुमार को थप्पड़ भी जड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ मारने वाले युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। और उसकी पिटाई की।

Created On :   18 May 2024 3:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story