लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, झारखंड में हुआ सूपड़ा साफ, पूर्व सीएम की सांसद पत्नी बीजेपी में हुई शामिल

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, झारखंड में हुआ सूपड़ा साफ, पूर्व सीएम की सांसद पत्नी बीजेपी में हुई शामिल
  • कांग्रेस को झारखंड में लगा बड़ा झटका
  • इकलौटी सांसद मधु कोड़ा बीजेपी में शामिल
  • कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अब कुछ दिन शेष बचे हैं। इस सियासी महामुकाबले के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच कांग्रेस के लिए झारखंड से एक बुरी खबर आई है। राज्य में पार्टी की इकलौती सांसद गीता कोड़ा ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बता दें कि गीता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी और पश्चिम सिंहभूम जिले से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव से पहले जहां इसे कांग्रेस के बड़ा झटका तो वहीं बीजेपी के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

गठबंधन से नहीं थीं खुश

गीता ने सोमवार को झारखंड बीजेपी कार्यालय में अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सामने पार्टी की सदस्यता ली। कहा जा रहा है कि गीता के ऐसा कदम उठाने की वजह राज्य में कांग्रेस द्वारा अन्य पार्टियों के साथ किया गया गठबंधन था। वहीं सियासी जानकारों का मानना है कि मधु के बीजेपी में शामिल होने से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की 14 सीटों में से कांग्रेस ने केवल एक सीट पर जीत हासिल की थी, वो सीट थी पश्चिम सिंहभूम जिले की सीट जहां से मधु कोड़ा ने जीत दर्ज की थी। बता दें कि मधु कोड़ा और उनकी पत्नी गीता कोड़ा का कोल्हान इलाके में खासा प्रभाव है। वह यहां कि 'हो' जनजाति से आते हैं जिनका राज्य की कई विधानसभा सीटों पर अच्छा खासा प्रभाव है। खास तौर पर पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां इलाके की सीटों पर।

कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण की राजनीति - मधु कोड़ा

बीजेपी का दामने थामने के बाद गीता ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी की नीतियां देशहित में नहीं हैं। जिस तरह से पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, उसने देश को गंभीर संकट में डाल दिया है। हमने शीर्ष नेतृत्व को कई बार राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराने के लिए प्रयास किए, लेकिन वे सुनने को तैयार ही नहीं हुए। ऐसे में हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था। वहीं दूसरी ओर हर क्षेत्र में शानदार काम कर रहे पीएम मोदी के नेतृत्व में झारखंड तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। आने वाले समय में बीजेपी राज्य की सभी 14 सीटें जीतेगी।'

इंडिया गठबंधन का न अस्तित्व था और न ही होगा - मरांडी

इस मौके पर इंडिया गठबंधन के दलों के बीच मतभेदों पर बात करते हुए झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे भ्रष्ट लोगों को गठबंधन बताया। उन्होंने विपक्षी दलों के इस गठबंधन के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का न कभी अस्तित्व था और न ही कभी आगे होगा। उन्होंने आम आदमी के अरविंद केजरीवाल और टीएमसी की ममता बनर्जी के हालिया बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी कह रही हैं कि वो कांग्रेस और लेफ्ट के साथ कोई शीट शेयरिंग नहीं करेंगी। वहीं केजरीवाल ने भी पंजाब और हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।

आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की 14 सीटों पर बीजेपी के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए मरांडी ने कहा, पिछली बार एनडीए गठबंधन ने 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार हम सभी सीटों पर प्रचंड मतों से जीत हासिल करेंगे। वहीं कोड़ा दंपत्ति के बीजेपी में शामिल होने पर मरांडी ने कहा कि उनका बीजेपी से पुराना नाता है। उनकी घर वापसी हुई है।

Created On :   26 Feb 2024 12:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story