मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: 'एक बड़े चैनल का एग्जिट पोल लीक'- कांग्रेस ने किया बड़ा दावा, किसकी बन रही है सरकार?

एक बड़े चैनल का एग्जिट पोल लीक- कांग्रेस ने किया बड़ा दावा, किसकी बन रही है सरकार?
  • 17 नवंबर को हुई थी वोटिंग
  • 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मौजूदा समय में देश के अलग-अलग राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। देश के दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में भी कुछ दिनों पहले 17 नवंबर को वोटिंग पूरी हुई। तभी से सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर मध्यप्रदेश में भाजपा या कांग्रेस किसकी सरकार बनेगी। इस बीच कांग्रेस पार्टी की ओर से एक बड़ा दावा किया गया है।

दरअसल, मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे मध्यप्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से एक बड़े चैनल का एक्जिट पोल शेयर करते हुए अपनी सरकार बनाने का दावा किया गया है। पार्टी ने अपने इस ट्वीट में लिखा, "बड़े चैनल का एग्जिट पोल लीक।

हालांकि अभी एग्जिट पोल पर रोक लगी हुई है। 30 नवंबर को तेलंगाना में मतदान है। उससे पहले एग्जिट पोल दिखाने की अनुमति नहीं है।

तीन दिसंबर को आएंगे नतीजे

गौरतलब है कि इसी महीने 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें प्रदेश वासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरे प्रदेश में 76.55 फीसदी वोटिंग हुई। चुनाव के नजीते 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। वर्तमान में प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 127 बीजेपी, 96 कांग्रेस, 2 बसपा, 1 सपा और 4 निर्दलीय के पास हैं।

Created On :   28 Nov 2023 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story