पत्नी को गोली मार कर की खुदकुशी: पोस्टमॉर्टम के लिए यशराजसिंह और राजेश्वरी का शव लाया गया अस्पताल, कांग्रेस सांसद गोहिल के घर दर्दनाक घटना

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराजसिंह गोहिल और उनकी पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल लाया गया है। आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता के घर पर बड़ी दुखद घटना घटनी। शक्तिसिंह के भतीजे यशराजसिंह ने अपनी ही पत्नी राजेश्वरी को गलती से गोली मार दी जिसके चलते उनकी मौत हो गई। इसके बाद यशराजसिंह ने खुदकुशी को अंजाम दिया। इस घटना पर कांग्रेस नेता मनीष दोशी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बताया कि यशराजसिंह ने गलती से लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी को गोली मार दी। उसके बाद उसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। दोनों की शादी केवल 2 महीने पहले ही हुई थी।
पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गए शव
अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल की तस्वीरें, जहां कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे और उनकी पत्नी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया था।
रिश्तेदार के घर से लौटने के बाद हुई घटना
इस घटना पर कांग्रेस नेता मनीष दोशी ने कहा कि सीनियर कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल के परिवार में एक बुरी घटना हुई। हमें मिली जानकारी के मुताबिक, उनके भतीजे और भतीजे की पत्नी की मौत हो गई। यह सच में बहुत बुरी बात है। मेरे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक, वे परंपरा के मुताबिक अपनी मौसी के घर खाना खाने गए थे। उन्होंने वहां सबसे बात की और खुशी-खुशी वापस आ गए। जब वे NRI टावर में अपने घर लौटे, तो उन्होंने गलती से अपनी पत्नी को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। उन्होंने 108 पर डायल किया। 108 एम्बुलेंस सर्विस घर का पता नहीं लगा पाई, इसलिए वह उन्हें लेने गए। जब वे आखिरकार पहुंचे, तो उन्होंने पत्नी को चेक किया और बताया कि उनकी मौत हो गई है। तो, उन्होंने फिर उसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
पत्नी के गले में लगी गोली
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश्वरी की मौत गले में गोली लगने से हुई है। एंबुलेंस के घर पहुंचने के बाद डॉक्टर ने यशराजसिंह की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। यह सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता के भतीजे ने आत्महत्या कर ली।
Created On :   23 Jan 2026 9:55 AM IST












